मॉक टेस्ट भी कराया गया उपलब्ध
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – www.peb.mp.gov.in – पर परीक्षा से संबंधित मॉक टेस्ट उपलब्ध करवा दिया गया है. इससे कैंडीडेट्स को प्रश्न पत्र का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और साथ ही उसके जरिए यह दिशा निर्देश दिया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे परीक्षा का पैटर्न और सवालों का प्रारूप जानने के लिए मॉक टेस्ट से मदद ले सकते हैं.
एमपीपीईबी ने जारी किए गए दिशा निर्देश
एमपीपीईबी ने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के साथ कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं.
– एडमिट कार्ड के अलावा पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन, हैंड सेनेटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल, अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए एक्स्ट्रा फोटो कैंडीडेट्स को अपने साथ लाना होगा.
– कैंडीडेट्स को एक दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूरी बनानी होगी.
– कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन को सभी को पालन करना होगा.
– प्रवेश के समय, एडमिट कार्ड पर स्वघोषणा और शरीर का तापमान की जांच की जाएगी और परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राधिकारियों द्वारा प्रवेश पत्र पर बार कोड स्कैन करने के बाद आपको लैब में घुसने की इजाजत मिलेगी.
– निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम के बाद आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.
– मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा.
– टेस्ट एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो लगाना अनिवार्य है.
-बायोमेट्रिक पद्धति के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.
– परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा हासिल किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
– परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल, सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाना मना है.
– उम्मीदवारों को केंद्र के कर्मचारियों द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है
– रफ कार्य के लिए उम्मीदवार द्वारा उपयोग के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के डेस्क पर पांच A-4 आकार की कॉपी /शीट रखी जाएगी.
– यदि कैंडीडेट्स द्वारा रफ़ कार्य के लिए अतिरिक्त शीट की आवश्यकता होती है, तो उसे मांग पर एक्स्ट्रा रफ शीट उपलब्ध कराया जाएगा.
ये मुख्य ख़बरें भी पढ़ेंः
Sarkari Naukri: ग्रामीण डाक सेवक के 4269 पदों पर अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन
UP Board Time Table 2021: कब होगी बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को परीक्षा तारीखों का इंतजार
– परीक्षा की एक शिफ्ट खत्म होने और दूसरी शिफ्ट शुरू होने के पहले बैठने की जगह को पूरी तरह से सैनिटाइज़ किया जाएगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें