रवि शास्त्री ने बनाई थी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाने की योजना (साभार-रवि शास्त्री इंस्टाग्राम)
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भरत अरुण (Bharat Arun) ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लेग साइड पर गेंदबाजी करने की योजना रवि शास्त्री के दिमाग की उपज थी
अरुण ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ रवि (शास्त्री) ने जुलाई में मुझ से बात की थी और हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर चर्चा कर रहे थे कि हमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ऑफ साइड (चेहरे के सामने की तरफ) की ओर गेंदबाजी नहीं करनी होगी. हमारे पास अपना विश्लेषण था और हमने महसूस किया कि स्मिथ और लाबुशेन के अलावा ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ऑफ में कट-पुल शॉट लगाकर काफी रन बटोरते हैं.’ उन्होंने कि टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों खासकर नील वेगनर की गेंदबाजी से भी काफी सबक लिया जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान स्मिथ को परेशान किया था.
न्यूजीलैंड से मिली टीम इंडिया को प्रेरणा-अरुण
बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा, ‘ हमने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी से सीख ली. उन्होंने स्टीव स्मिथ को बॉडीलाइन (शरीर पर) गेंदबाजी की थी और वह बहुत असहज महसूस कर रहे थे.’ उन्होंने कहा, ‘ रवि ने मुझ से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप ऐसी योजना बनाये जिससे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को ऑफ साइड के बाहर मौके ना दिये जाएं.’ अरुण ने कहा, ‘ शास्त्री ने कहा कि हम विकेट के सामने सीधी गेंदबाजी करेंगे और लेग साइड में फील्डर लगायेंगे ताकि बल्लेबाज को रन बनाने में मुश्किल हो. इसने हमारे पक्ष में काम किया.’टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अब पास करना होगा नया फिटनेस टेस्ट, BCCI का बड़ा फैसला
विराट कोहली से भी हुई थी प्लान पर चर्चा-अरुण
अरुण ने कहा कि इस योजना के बारे में कप्तान विराट कोहली को बताया गया. उन्होंने कहा, ‘ इस बारे में बातचीत जुलाई में ही शुरू हो गयी थी और फिर हमने विराट से चर्चा की. गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘ विराट ने एडीलेड में इसकी शुरुआत की और फिर मेलबर्न से रहाणे ने इसे शानदार तरीके से जारी रखा. गेंदबाजों ने अपने काम को बेहतरीन तरीके से किया.’