रवि शास्त्री ने दी थी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाने की धमकी, जानिए वजह(PIC: AP)
फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में किया बड़ा खुलासा- परिवार को ले जाने के मुद्दे पर बीसीसीआई से भिड़ गए थे रवि शास्त्री (Ravi Shastri)
- News18Hindi
- Last Updated:
January 22, 2021, 11:40 PM IST
आर श्रीधर ने अश्विन से बातचीत में कहा, ‘जब हम लोग दुबई में क्वारंटीन थे तो ऑस्ट्रेलिया दौरे से 48 घंटे पहले पता चला कि परिवार को साथ ले जाने की इजाजत नहीं है. इन 48 घंटों में दुबई, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन मुद्दों को लेकर बातचीत हुए. परिवार को साथ ले जाने की सहमति नहीं बन रही थी. बताया गया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इसे लेकर सख्त हैं. टीम के 7 खिलाड़ी अपने परिवार के साथ थे. इस बात को रवि शास्त्री ने अपने हाथों में लिया और उन्होंने जूम के जरिए एक बैठक की. उन्होंने बीसीसीआई को साफतौर पर कह दिया कि अगर परिवार को ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो हम ऑस्ट्रेलिया दौरा नहीं करेंगे. आपको जो करना है कर लें.’ श्रीधर बोले, ‘शास्त्री ने कहा कि उनसे ज्यादा बेहतर ऑस्ट्रेलिया को कोई नहीं जानता. मैं यहां पिछले 40 सालों से जा रहा हू, उनके साथ कैसे पेश आना है ये मैं अच्छी तरह से जानता हूं.’ रवि शास्त्री का ये सख्त रवैया काम आया और अंत में परिवार को साथ ले जाने की इजाजत मिली.
टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अब पास करना होगा नया फिटनेस टेस्ट, BCCI का बड़ा फैसला
शास्त्री ने बनाई थी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाने की योजना!बता दें शुक्रवार को ही गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी शास्त्री पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रवि शास्त्री ने ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लेग साइड में फंसाने की योजना बनाई थी. भारतीय गेंदबाजों ने स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को लगातार शरीर और पैरों पर गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उन्हें कई बार विकेट गंवाना पड़ा. रवि शास्त्री ने पिछले साल ही इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया था, जिसपर विराट कोहली से भी चर्चा हुई थी. रवि शास्त्री को इस तरह की गेंदबाजी की प्रेरणा न्यूजीलैंड से मिली थी, जिनके तेज गेंदबाज नील वैगनर ने स्टीव स्मिथ को बहुत परेशान किया था.