लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. (प्रतिकात्मक फोटो)
लड़के के पास लड़की के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियोज भी हैं. लड़की ने मामले की FIR दर्ज करा दी है. आरोपी फिलहाल फरार है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 22, 2021, 3:49 PM IST
हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की ने दसवीं तक पढ़ाई की है. उसकी दोस्ती इब्राहिमगंज में रहने वाले 22 साल के टेलर जीतू अहिरवार से हो गई. ऑनलाइन शुरू हुई ये दोस्ती फोन पर बातचीत तक पहुंच गई. लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 13 सितंबर को जीतू ने बातों में फंसाकर उसे इब्राहिमगंज स्थित घर बुलाया.
वीडियो वायरल करने की धमकी
घर पर बातचीत के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ जबरदस्ती की. उसने पता नहीं कैसे वीडियो भी बना लिए और फोटोज भी खींचे. दुष्कर्म करने के बाद उसने धमकी दी कि अगर वह यह राज खोलेगी तो वीडियो-फोटो वायरल कर देगा. उसने लड़की को धमकाया कि वह उसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा. आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल कर पैसे भी मांगने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा.इंदौर में हुआ 15 साल की लड़की से रेप
शहर में 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रेप से पहले लड़की को ड्रग्स भी दिए गए थे. लड़की के मुताबिक, उसे ड्रग और शराब पिलाकर दो महीने तक शोषण किया जा रहा था. इस चौंका देने वाले मामले में किसी बिंदु का पता चला है जो एमडीएमए और ब्राउन शुगर जैसी ड्रग्स बेचती है. यही महिला इस लड़की को गिरोह में शामिल कर रही थी. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.