डोमेस्टिक क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को पिछले सीजन में आईपीएल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने से पहले उथप्पा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा भी रह चुके थे.
IPL 2021: रिलीज हुए इन बड़े खिलाड़ियों पर होंगी मिनी ऑक्शन में नजरें
IPL 2021: संजू सैमसन को RR का कप्तान बनाने पर खुश नहीं गंभीर, बताया किसे बनाना थाआईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस अनुभवी बल्लेबाज की तस्वीर शेयर की गई और बताया कि वह अब सीएसके का हिस्सा हैं. इस ट्रेडिंग को लेकर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में उथप्पा ने कहा, ”मैंने वास्तव में राजस्थान रॉयल्स में पिछले साल काफी एन्ज्वॉय किया और इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत अच्छा समय था. मैं अब आईपीएल 2021 के लिए सीएसके से जुड़कर अपने क्रिकेट के अगले सफर के लिए उत्साहित हूं.”
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर रॉबिन उथप्पा की ट्रेडिंग की जानकारी दी है. (CSK/Twitter)
बता दें कि रॉबिन उथप्पा इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत से ही हर सीजन का हिस्सा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के पूर्व बल्लेबाज ने 129.99 के स्ट्राइक रेट से 4607 रन बनाए हैं. उथप्पा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में 189 मैच खेले हैं. इस स्टार बल्लेबाज ने 24 अर्धशतक भी जड़े हैं. उन्होंने आईपीएल 2014 में ऑरेंज कैप भी जीती थी. केकेआर के इस पूर्व बल्लेबाज ने 2014 में टीम के लिए 660 रन बनाए थे.
2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था. इस सीजन में गौतम गंभीर कप्तान थे. गंभीर की कप्तानी में रॉबिन उथप्पा ने इस सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
राजस्थान रॉयल्स के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट:
स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह.
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट:
संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा.
ट्रेड खिलाड़ी: रॉबिन उथप्पा.