नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो बेहतरीन ऑलराउंडरों को अपनी टीम में शामिल किया है. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हर्षल पटेल (Harshal Patel) और डेनियल सैम्स (Daniel Sams) इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते दिखेंगे. शुक्रवार को दिल्ली ने इन दोनों खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रांसफर कर दिया. बता दें आईपीएल 2021 की ऑक्शन से पहले 4 फरवरी तक खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी, जिसके तहत टीमें आपस में बात करके खिलाड़ियों को ट्रांसफर कर सकती हैं. (साभार-हर्षल पटेल इंस्टाग्राम)