नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) इस साल अप्रैल में आयोजित किया जाएगा. सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर लिया है. अब खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी फरवरी में होगी और सभी टीमों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
गंभीर ने विराट पर साधा निशाना
भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच कोल्ड वॉर चलता रहता है. इन दोनों के बीच कई बार झड़प देखी गई है और अकसर देखा गया है कि गंभीर विराट पर तंज कसते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
गंभीर (Gautam Gambhir) ने आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले ही विराट कोहली (Virat Kohli) पर निशाना साधा है. गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, ‘आठ साल से एक भी खिताब नहीं जीता. यह बहुत लंबा समय है. मुझे बताइए कौन ऐसा कप्तान है. कप्तान को छोड़िए, किसी खिलाड़ी का नाम बताइए जो 8 साल से बिना कोई खिताब जीते खेल रहा हो.’
Yuvraj Singh की मुश्किलें बढ़ी, Yuzvendra Chahal पर की थी अभद्र टिप्पणी, जानिए पूरा मामला
गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, ‘इस ऑक्शन के लिए कप्तान की जवाबदेही होनी चाहिए. मैं कोहली के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन कोहली को आगे बढ़कर कहना चाहिए कि हां इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं.’
गंभीर ने आरसीबी पर कसा तंज
20 जनवरी को हुए खिलाड़ियों के रिटेंशन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. इस बात पर गंभीर ने आरसीबी पर सवाल खड़े किए हैं.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, ‘आरसीबी के साथ सबसे बड़ी समस्या है, हर साल बड़े बदलाव करना. इससे खिलाड़ियों में असुरक्षा पैदा होती है.’
गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, ‘सवाल सिर्फ 10 खिलाड़ियों को रिलीज करने का नहीं है. मान लीजिए आप उन्हें रिटेन भी करते, तो एक खराब सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया जाता. वास्तव में यह कोच की समस्या है.’
आरसीबी ने 10 खिलाड़ियों को किया बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस साल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इस लिस्ट मेंक्रिस मॉरिस, एरॉन फिंच, मोइन अली, इसरु उडाना, डेल स्टेन, शिवम दुबे, उमेश यादव, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान और पार्थिव पटेल का नाम शामिल है.