एडम परोरे ने 2011 में माउंट एवरेस्ट फतह की थी (फोटो क्रेडिट: @rashidulllah198 ट्विटर )
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर एडम परोरे (Adam Parore ) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 23, 2021, 9:53 AM IST
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के अपने सफर के बारे में एक इंटरव्यू में परोरे ने बताया था कि उन्होंने मई में एवरेस्ट फतह की, मगर वह मार्च 2011 को ही नेपाल पहुंच गए थे, ताकि वहां के मौसम में खुद को ढ़ाल सके.
आवाज तक हो गई थी बंद
एवरेस्ट पर चढ़ना परोरे के लिए कतई आसान नहीं था, मगर अपने इस सपने को हकीकत बनाने के लिए उन्होंने जान की बाजी तक लगा डाली दी. इंटरव्यू में उन्होंने ही इसका खुलासा किया था कि जह वह चढ़ाई कर रहे थे तो उनका ऑक्सीजन खत्म हो गया था. ऐसे में साथ चल रहे शेरपा की वजह से वह जिंदा बच पाए पाए.यह भी पढ़ें :
ऑटो चलाते थे मोहम्मद सिराज के पिता, अब बेटे ने घर के बाहर खड़ी की BMW कार
उन्होंने चोटी पर करीब 20 मिनट का समय बिताया. वहां पर तस्वीरें खींची और नीचे उतरने लग गए. परोरे के अनुसार नीचे उतरने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, उनकी आवाज तक बंद हो गई थी. हालांकि उपचार के कुछ देर बाद उन्हें राहत मिली. परोरे ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं इसके दो साल बाद 1992 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया.