Bhopal: नये कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस आज घेरेगी राजभवन, वॉटर कैनन के साथ-साथ पुलिस की ये है तैयारी

Bhopal: नये कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस आज घेरेगी राजभवन, वॉटर कैनन के साथ-साथ पुलिस की ये है तैयारी


पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस आज घेरेगी राजभवन. (फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में 11:30 बजे जवाहर चौक से घेराव के लिए राजभवन की तरफ करेंगे कूच करेंगे. किसानों के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 23, 2021, 10:09 AM IST

भोपाल. नये कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस (Congress) पार्टी लगातार सड़क पर है.पार्टी शनिवार को इस मुद्दे पर भोपाल में राजभवन का घेराव करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में 11:30 बजे जवाहर चौक से घेराव के लिए राजभवन की तरफ करेंगे कूच करेंगे. किसानों के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं.

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं करती, तब तक वो अपना आंदोलन जारी रखेगी. वहीं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने केंद्र सरकार के फिलहाल कृषि कानून लागू नहीं करने के आश्वासन को किसानों की आंशिक जीत बताया है. लक्ष्मण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपने आंदोलन को जारी रखेगी.

3 लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

राजभवन घेराव के चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था 3 लेयर में होगी. जवाहर चौक से लेकर रंग महल, रोशनपुरा और राजभवन तक बैरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद किए जाएंगे. राजभवन की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर वॉटर कैनन के साथ पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात है. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी रोशनपुरा से आगे नहीं जा पाएंगे. प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस ने बसों की व्यवस्था भी कर रखी है.कृषि मंत्री की मांग
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानून लागू करने की मांग की है. पटेल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसान हित में कानूनों को लागू किया जाना चाहिए. सरकार बिना किसी दबाव के कानून लागू करे.

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
दिल्ली से लेकर भोपाल तक किसानों के मुद्दे पर सियासत गर्म है. यही कारण है कि किसानों के मुद्दे पर सवार कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. अपने आंदोलन के अगले चरण में वो अब भोपाल में राजभवन का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी.








Source link