28 जनवरी से शुरू होगी बाइक की डिलीवरी- डुकाटी की तीनों नई बाइक बीएस 6 मानक के अनुरूप है. डुकाटी इन बाइक की डिलीवरी 28 जनवरी से शुरू कर देगी. वहीं डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि, स्क्रैम्बलर रेंज हमेशा से कस्टमर की पहली पसंद रहा है और ये रेंज भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रेंज है.
Ducati बाइक्स का इंजन- 2021 डुकाटी स्क्रैंबलर आईकन और स्क्रैंबलर आईकन डार्क में बीएस-6 मानकों वाला 803 cc एल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 71 bhp का पावर और 66.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. डुकाटी BS6 स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल में नए सस्पेंशन और कॉर्नरिंग एबीएस मिलता है. कंपनी ने बाइक में डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया है. इस मल्टीमीडिया सिस्टम से बाइक सवार म्यूक सुन सकता है, साथ ही मोबाइल पर आने वाली किसी फोन कॉल का जवाब भी दे सकता है. पीले कलर स्कीम के अलावा स्क्रैंबलर आईकन अब लाल रंग में भी उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: KTM 890 Duke बाइक अनवील्ड हुई, जानिए फीचर्स और संभावित कीमत
डुकाटी ने नई स्क्रैंबलर 1100 डार्क प्रो भी भारत में लॉन्च की है जिसके साथ दो आईकन मॉडल पेश किए गए हैं. इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम और एल्युमीनियम सब-फ्रेम काले रंग में दी गई है. स्क्रैंबलर 1100 प्रो का इंजन पहले जैसा ही है जो 1,079 cc का एल-ट्विन इंजन है, यह इंजन 85 bhp का पावर और 88 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है.