Tata Altroz iTurbo लॉन्च, 7.73 लाख रुपये से शुरू है इसकी कीमत, जानिए सबकुछ– News18 Hindi

Tata Altroz iTurbo लॉन्च, 7.73 लाख रुपये से शुरू है इसकी कीमत, जानिए सबकुछ– News18 Hindi


नई दिल्ली. टाटा मोर्ट्स ने  Altroz iTurbo कार को भारत में लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें नई Altroz iTurbo का इंजन नार्मल पेट्रोल इंजन की कार की तुलना में ज्यादा ताकतवर है. ऐसे में कंपनी ने Altroz iTurbo के तीन वेरिएंट बाजार में पेश किए है.  XT वेरिएंट की कीमत 7.73 लाख रुपये है. वहीं इस कार के XZ+ वेरिएंट की कीमत 9.45 लाख रुपये है. 

Altroz iTurbo के फीचर्स- टाटा ने इस कार के तीन वेरिएंट XT, XZ, XZ + बाजार में पेश किए है. ये सभी वेरिएंट पुरानी अल्ट्रोज से काफी खास है. वहीं टाटा मोर्ट्स ने  Altroz iTurbo में प्रोजेक्टर हेडलैंप, डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो हेडलैंप, रियर एसी वेंट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर आर्मरेस्ट, रेन- सेंसिंग वाइपर, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स दिए है. 

Altroz iTurbo का इंजन- Tata Altroz ​​iTurbo में कंपनी ने 1.2लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है. जो कि कंपनी ने Tata Nexon में भी यूज किया है. वहीं Tata Altroz ​​iTurbo का इंजन 110ps की पावर और 140Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इस कार में आपको 5 स्पीड मैनुअनल यूनिट भी मिलेगी.

Altroz iTurbo का इन कारों से होगा मुकाबला- टाटा मोर्ट्स ने अपनी Altroz iTurbo  को ऐसे समय में लॉन्च किया है. जब ज्यादातर लोग हैचबैक कारों में मारुति सुजुकी की Baleno और Hyundai i20 जैसी कारों का ज्यादा पसंद कर रहे है. वहीं Tata Altroz iTurbo के लॉन्च होने से इस सेगमेंट में लोगों को और भी बेहतर ऑप्शन मिलेंगे.





Source link