अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या कहा, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो (फोटो क्रेडिट: एपी )
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया
- News18Hindi
- Last Updated:
January 23, 2021, 9:23 PM IST
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस वीडियो को शेयर किया. विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की शानदार अगुआई करने वाले रहाणे ने कहा, ‘इन सभी तीन मैचों में, हर किसी ने योगदान दिया. यह देखना वास्तव में काफी अच्छा था. ‘ उन्होंने कहा, ‘हमने यहां जीत के साथ मैच खत्म किया. यह बहुत, बहुत अच्छा है. ‘ एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने ढाई दिन के अंदर मैच जीत लिया और भारत ने वापसी करते हुए मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की जिसमें रहाणे ने शानदार शतक जड़ा. मेलबर्न में सीरीज बराबर करने के बाद भारत सिडनी में तीसरा टेस्ट यादगार ड्रॉ कराने में सफल रहा और फिर गाबा में टीम ने चौथे टेस्ट में तीन विकेट से जीत दर्ज की.
As we draw curtains on our historic triumph and start our preparations for the home series, here’s Captain @ajinkyarahane88‘s address to #TeamIndia from the Gabba dressing room.Full 🎥https://t.co/Sh2tkR5c7j pic.twitter.com/l7wr6UXSxq
— BCCI (@BCCI) January 23, 2021
वायरल वीडियो: एमएस धोनी को बुजुर्ग महिला ने दी सलाह- बेटा हुआ तो रोशन नाम रखना चारों ओर अजिंक्य रहाणे की प्रशंसा
विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को जबर्दस्त अंदाज में संभाला. रहाणे ने एडिलेड में मिली हार के बाद टीम के खिलाड़ियों को अगले तीन मैचों के लिए तैयार किया. अजिंक्य रहाणे मैदान पर बेहद शांत जरूर दिखे लेकिन उनकी रणनीति बेहद आक्रामक दिखी. कोच रवि शास्त्री ने खुद इस बात का खुलासा किया. अजिंक्य रहाणे ने सभी युवा गेंदबाजों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. खासतौर पर ब्रिसबेन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में रहाणे ने सिराज, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन को संभाला. (भाषा के इनपुट के साथ)