रायसेन में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाये जाने पर 82 मुर्गियों को बेहोशकर दफना दिया गया है.
रायसेन (Raisen) में 150 मुर्गियों (Chickens) की वर्ड फ्लू से (Bird Flu) मौत के बाद 82 मुर्गियों के सैंपल पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने 82 मुर्गियों को बहोश कर गड्ढें में दफना दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 24, 2021, 3:47 PM IST
रायसेन जिले के गेरातगंज के ग्राम खमरिया में एक मुर्गी फॉर्म में आठ दिन में करीब 150 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम को सेंपल लेने के लिए भोपाल से भेजा गया. इन सैंपल में एच-5 एन-8 वायरस की पुष्टि होने पर अन्य 82 मुर्गियों को दवा पिलाकर बेहोश कर गर्दन मंडोर कर मार दिया गया, जिसके बाद पॉलीथिन में 10 से 15 मुर्गियों, बीट, दाना, अंडे सहित जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर गड्डे में गाड़ कर नष्ट कर दिया. पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि जिले में मुर्गियों के अलावा दो मृत कौआ सिलवानी ओर संचेत के सैंपल भी पॉजिटिव मिले हैं.
DM ने एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई करने के दिये निर्देश
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक सहित संबंधित अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू एक्शन प्लान 2021 और जारी एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. एडवाइजरी के अनुसार बर्ड फ्लू के चिन्हांकित स्थान से 0-1 किलोमीटर की परिधि में इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट की कलिंग तथा 01-09 किलोमीटर की परिधि के सर्विलेंस जोन में बर्डफ्लू का सर्वेलेंस, सेम्पल कलेक्शन की कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.तीन माह तक इन्फेक्टेड जोन उत्पाद आवागमन पर प्रतिबंध
इसके साथ ही इन्फेक्टेड जोन में तीन माह तक कुक्कुट एवं कुक्कुट उत्पाद की रीस्टाकिंग एवं कुक्कुट के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा. कलेक्टर भार्गव द्वारा जिले के कुक्कुट बाजार, पोल्ट्री फार्मो आदि में डिसइनफेंशन किए जाने, मुर्गियों, कौवों, प्रवासी पक्षियों में असामान्य मृत्यु, बीमारी की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सेम्पल एकत्रित करने, डिस्पोजल और डिसइनफेंक्शन की काईरवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
बर्डफ्लू रोग से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी लें
पोल्ट्री बाजार, फार्मों आदि में बायोसिक्यूरिटी मापदंड़ों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं. साथ ही जिले के कुक्कुट पालकों, जनसामान्य को बर्डफ्लू रोग से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.