IPL 2021: गौतम गंभीर ने की एमएस धोनी की तारीफ (Gautam Gambhir/Instagram)
आईपीएल 2021 से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने की एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ, कहा- वो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हर सीजन के मुताबिक बनाते हैं
- News18Hindi
- Last Updated:
January 24, 2021, 8:57 PM IST
गौतम गंभीर ने चेन्नई की इस रणनीति को सही बताया और उन्होंने धोनी की तारीफ भी की. गंभीर ने कहा कि धोनी ज्यादा आगे की नहीं सोचते यही उनकी खासियत है. गंभीर के मुताबिक धोनी वर्तमान के हिसाब से काम करते हैं, यही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
धोनी के कायल हुए गंभीर
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में गौतम गंभीर ने कहा, ‘यही धोनी की खासियत है. मैंने हमेशा कहा है कि धोनी ज्यादा आगे की नहीं सोचते. वो हमेशा मौजूदा सीजन के हिसाब से टीम बनाते हैं. यही आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स में फर्क है. लोग कह रहे थे कि चेन्नई का पिछला सीजन बेहद खराब रहा और अब उसे पूरी तरह टीम बदलने की जरूरत है लेकिन उन्होंने सिर्फ 5 खिलाड़ियों को बाहर किया. वहीं आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने के बाद 10 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया.’शुभमन गिल को लगता था बाउंसर गेंदों से डर, किया बड़ा खुलासा
गौतम गंभीर ने कहा कि अगर आप खराब सीजन के बावजूद खिलाड़ियों को अपने साथ रखते हैं तो उनका विश्वास बढ़ता है. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज धोनी का संतुलन ही है. बता दें आईपीएल 2021 की खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाती दिख सकती है.