इंदौर: धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने चर्च पहुंचकर किया हंगामा और बवाल

इंदौर: धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने चर्च पहुंचकर किया हंगामा और बवाल


धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने संस्था के सेंटर पर धावा बोल दिया (फाइल फोटो)

धर्मांतरण का आरोप लगाए जाने के बाद संस्था के फादर जोमोन ने कहा कि उनके यहां दो बड़े हॉल में प्रार्थना की जाती है. यह सार्वजनिक हॉल हैं और कई लोग यहां आते रहते हैं. धर्म परिवर्तन (Conversion) से हमारे संस्थान का कोई देना-देना नहीं है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 26, 2021, 10:42 PM IST

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हुआ है. यहां के भंवरकुआं क्षेत्र में धर्म परिवर्तन (Conversion) कराए जाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों (Hindu Organizations) के लोगों ने जमकर बवाल काटा. उनका आरोप था कि यहां डेढ़ सौ लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए लाया गया है. इनके अनुसार झाबुआ, नागदा, देवास सहित इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र से गरीब परिवारों को यहां लाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. वहीं संस्था के फादर जोमोन का कहना है कि यह कम्युनिकेशन सेंटर है, धर्मांतरण से उनका कोई लेना देना नहीं है. कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार को धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों के लोगों को लगी वो यहां एकत्रित हो गए. बड़ी संख्या में संगठन के लोग धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर एक संस्था के दफ्तर पर धावा बोल दिया. यहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया. लेकिन मौके पर मौजूद लगभग 150 लोगों ने धर्म परिवर्तन करने की बात से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने यहां अपनी मर्जी से आने की बात कही.

सिटी एसपी (सीएसपी) दीशेष अग्रवाल का कहना है कि एक संस्था द्वारा धर्म परिवर्तन करवाए जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है. यहां पर करीब 100 लोग हैं, इनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं संगठन के नेताओं का आरोप है कि नागदा, झाबुआ, देवास और इंदौर के कुछ इलाकों से गरीब परिवारों को यहां लाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि संस्था करीब 150 लोगों का धर्मांतरण करा रही थी. धार्मिक बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल यहां पहुंची.

धर्मांतरण का आरोप लगाए जाने के बाद संस्था के फादर जोमोन का कहना है कि उनके यहां दो बड़े हॉल में प्रार्थना की जाती है. यह सार्वजनिक हॉल हैं और कई लोग यहां आते रहते हैं. धर्मांतरण से हमारे संस्थान का कोई देना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि उनको जैसे ही सूचना मिली वो यहां पूरा मामला पता करने के लिए आ गए हैं और लोगों से बात कर रहे हैं.








Source link