न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी.
न्यूजीलैंड की टीम 2015 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड जून में दो टेस्ट मैचों के लिए दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज की भी घोषणा की है.
- Last Updated:
January 26, 2021, 11:47 AM IST
न्यूजीलैंड की टीम 2015 के बाद पहली बार इंग्लैंड (New Zealand vs England) में टेस्ट मैच खेलेगी. ये मैच लार्ड्स पर दो से छह जून तक और एजबेस्टन में 10 से 14 जून तक खेले जाएंगे. इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में लार्ड्स पर न्यूजीलैंड को हराया था. इस घोषणा का मतलब है कि इंग्लैंड इस गर्मियों में सात टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें भारत अगस्त में पांच मैचों की सीरीज खेलेगा.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने खत्म की ‘बेस्ट विकेटकीपर’ की बहस, कोहली को भी दिया ‘सिरदर्द’
न्यूजीलैंड शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की ओर है. इसे जून में लार्ड्स पर कराया जाना है. कोरोना वायरस के कारण किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है. इंग्लैंड की टीम फिलहाल एशियन टूर पर है. श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने वाली इंग्लिश टीम 5 फरवरी से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.