Tata Motors आज फिर लॉन्‍च कर रही है Safari, जानें इस नई SUV की खूबियां– News18 Hindi

Tata Motors आज फिर लॉन्‍च कर रही है Safari, जानें इस नई SUV की खूबियां– News18 Hindi


नई दिल्‍ली. टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पुरानी एसयूवी कार सफारी (Tata Safari) को गणतंत्र दिवस के मौके पर आज फिर से लॉन्‍च कर रही है. टाटा मोटर्स के मुताबिक, हैरियर के अपडेटेड 7 सीटर वर्जन का नाम सफारी रखा गया है. कंपनी ने बताया कि इसका कोडनेम ग्रैविटास (Gravitas) था. टाटा सफारी 26 जनवरी 2021 यानी आज से शोरूम्स पर उपलब्ध होगी. इसके साथ ही नई सफारी की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. बता दें कि ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में इस एसयूवी को पेश किया गया था.

हुंडई क्रेटा से होगा टाटा सफारी का सीधा मुकाबला

सफारी टाटा मोटर्स की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित कार होगी. इसमें कंपनी ओएमईजीएआरसी (OMEGARC) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही है. सफारी की स्टाइलिंग इसके प्री-प्रॉडक्शन मॉडल के जैसी ही रह सकती है, जिसे ग्रैविटास के नाम से ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था. टाटा सफारी की टक्कर महिंद्रा एक्‍सयूवी 500 (Mahindra XUV500), सात सीट वाली हुंडई क्रेटा ( Hyundai Creta), एमजी हेक्‍टर प्‍लस (MG Hector Plus) और टोयोटा इनोवा क्रिस्‍टा (Toyota Innova Crysta) से होगी.

ये भी पढ़ें- अपने व्‍हीकल के लिए टायर चुनते वक्‍त रखें कुछ बातों का ख्‍याल तो पैसे और फ्यूल की होगी बचत, आप भी रहेंगे सुरक्षित

नई सफारी में डीजल के साथ होगा टर्बो पेट्रोल इंजन भी
टाटा की नई सफारी में 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन होने की उम्मीद है. इसमें 4 सिलिंडर डीजल इंजन मिलने की भी उम्‍मीद है, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. साथ में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स हो सकता है. कंपनी ने कहा है कि वो 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन 4 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल यूनिट भी पेश करेगी. इसका पावर आउटपुट 150 PS तक का हो सकता है. इसके साथ ही इसमें डीसीटी (DCT) गियरबॉक्स भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- TikTok पर भारत में हमेशा के लिए लगी पाबंदी! 58 दूसरे चीनी मोबाइल ऐप्‍स पर भी रहेगी स्‍थायी रोक

इंटीरियर और एक्सटीरियर हो सकता है हैरियर जैसा

सफारी का डैशबोर्ड हैरियर जैसा होने की उम्‍मीद जताई जा रही है. एसयूवी में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एप्‍पल कारप्‍ले (Apple CarPlay) और एंड्रॉयड ऑटो (Android Auto) को सपोर्ट करेगा. री-लॉन्‍च सफारी का फ्रंट हाफ हैरियर जैसा होगा. बाकी आधे हिस्से में थोड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. एसयूवी में स्टेप्ड रूफ होगी. साथ ही नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी उपलब्‍ध कराए जा सकते हैं.





Source link