Video: Dhanashree के रंग में ‘रंगे’ Yuzvendra Chahal, Rang De Basanti गाने पर किया धमाकेदार डांस

Video: Dhanashree के रंग में ‘रंगे’ Yuzvendra Chahal, Rang De Basanti गाने पर किया धमाकेदार डांस


नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की है. इन दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं.

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री (Dhanashree Verma) की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. ये दोनों इंस्टाग्राम पोस्ट से अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. इस बार भी इन दोनों ने कुछ ऐसा ही किया है. 

आज पूरा देश 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मना रहा है. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था. खेल जगत की कई हस्तियां भी 26 जनवरी के दिन देश के रंग में रंग गईं हैं. टॉप क्रिकेटर्स समेत कई स्पोर्ट्स दिग्गजों ने बधाई दी है. चहल और धनश्री ने भी अनोखे अंदाज में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

गणतंत्र दिवस पर नाचे धनश्री और चहल

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री (Dhanashree Verma) ने 26 जनवरी के इस खास मौके पर रंग दे बसंती गाने डांस किया हैं और पूरे देश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. 

 

धनश्री के रंग में ‘रंगे’ युजवेंद्र चहल

धनश्री एक डांसर हैं लेकिन चहल को बिल्कुल नाचना नहीं आता. इसके बावजूद धनश्री ने उन्हें अपने रंग में रंग लिया है. इस वीडियो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं, खासकर जिस तरह चहल डांस करने की कोशिश कर रहे हैं, फैंस उसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

बता दें, पिछले साल अगस्त के महीने में धनश्री (Dhanashree Verma) और चहल (Yuzvendra Chahal) ने सगाई की थी. जिसके बाद चहल आईपीएल (IPL) के लिए दुबई रवाना हो गए थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के इस स्पिनर की मंगेतर धनश्री उनके साथ दुबई नहीं गई थीं, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में वह भी दुबई पहुंची थीं और उन्होंने आरसीबी को चीयर किया.

 

आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ रवाना हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने शादी कर ली. 





Source link