15 साल की नाबालिग से गैंगरेप में आरोपी बनाई गई बिंदू आंटी की कहानी भी इंदौर की ड्रग्स वाली आंटी से काफी मिलती-जुलती है.(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंदौर में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप में जिस बिंदू नाम की महिला का नाम सामने आया था, उसकी कहानी भी इंदौर की ड्रग्स वाली आंटी से काफी मिलती-जुलती है. वह भी एमडीएमए, ब्राउन शुगर, कोकीन की सप्लाई करती है और नाबालिगों को भी इस धंधे में धकेल रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 27, 2021, 9:59 AM IST
बिंदू आंटी की कहानी भी इंदौर की ड्रग्स वाली आंटी से काफी मिलती-जुलती है. बिंदू उर्फ बीनू गांगले (38) मूल रूप से बड़वानी की रहने वाली है. अब वह पिंक सिटी पंचवटी कॉलोनी, इंदौर में रहती है. उसने दो शादियां की हैं. उसके पहले पति मनोहर ने तलाक के बाद संन्यास ले लिया था. वहीं, दूसरे पति का नाम जितेंद्र है, जिसने साल 2000 में बिंदू से शादी की थी. वर्ष 2015 में जितेंद्र ने भी उसे छोड़ दिया. बिंदू के दो बच्चे हैं. एक बेटी और एक बेटा. बेटी बड़ी है और उसकी शादी भी हो चुकी है. अब बिंदू किसी आकाश नाम के व्यक्ति के साथ रहती है. वह उसे अपना बॉयफ्रेंड बताती है. इसी कारण बिंदू के बेटे ने उससे दूरी बना रखी है. पुलिस आकाश को तलाश रही है.
अमन और गजनी की बात करें, तो यह दोनों आकाश के पुराने परिचित हैं. इन्होंने ही बिंदू को ड्रग्स के काम में उतरने की सलाह दी थी. बिंदू को इनकी बात ऐसी जमी कि उसने गांधी नगर स्थित अपनी नानी का घर छोड़ पंचवटी नगर में मकान ले लिया. करीब 5 साल से बिंदू यहां रह रही थी. इसी दौरान, उसने घर में कुछ बदलाव भी करवा लिए. उसने घर में एक अलग कमरा बनवाया, जिसमें अनैतिक कार्य के साथ नौजवानों को ब्राउन शुगर का नशा करवाया जाता था. बिंदू 15 से 20 साल के नौजवानों को शिकार बनाती और उन्हें ड्रग्स सप्लाई करती और करवाती थी.
पुलिस पूछताछ में अमन और गजनी ने बताया, वह नौजवानों को पहले फ्री में ड्रग्स देते थे. लत लगने के बाद वे उनसे मोटी रकम वसूलते थे. वे ऐसी लड़कियों को निशाना बनाते थे, जो मां, बाप से दूर रह रही हैं या उन्हें रुपयों की जरूरत है. नाबालिग और कम उम्र की लड़कियों को पहले ड्रग्स दिया जाता था. उसके बाद अनैतिक काम के लिए भी दबाव बनाया जाता था. आरोपी अमन ने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन और प्रतापगढ़ (राजस्थान) से ड्रग्स लाता रहा है. आरोपियों का कहना है, ड्रग्स का मुख्य सप्लायर प्रतापगढ़ का रहने वाला एक लाला है, जो लंबे समय से अमन को ड्रग्स दे रहा था.