भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचो की सीरीज खेली जाएगी (साभार-एपी)
इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में मिली जीत ने दिखा दिया है कि भारत को हराना कठिन होगा
- Last Updated:
January 27, 2021, 8:56 AM IST
ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया की हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली भी नहीं थे और काफी सीनियर खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे थे. ऐसे में अजिंक्य रहाणे की अगुआई में युवा टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम करके दिखाया कि उसे हराना आसान नहीं है.
सीरीज में भारत ने की थी शानदार वापसी
इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में मिली जीत ने दिखा दिया है कि भारत को हराना कठिन होगा और आगामी टेस्ट सीरीज में ऐसा करने के लिए इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. फिटनेस समस्याओं के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2- 1 से हराया. एडिलेड में 36 रन पर सिमटने के बाद भारत ने सीरीज में शानदार वापसी की.काफी करीबी होंगे मुकाबले
सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से यह तो पता चल गया कि भारत को हराना आसान नहीं होगा. हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है. इंग्लैंड टीम पांच फरवरी से शुरू हो रही सीरीज में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी.
यह भी पढ़ें :
KXIP से रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 9 चौके और 1 छक्का लगाकर बनाए 66 रन
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए रहाणे-रोहित-शार्दुल पहुंचे चेन्नई
कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि हम उन्हें हरा सकते हैं, लेकिन मुकाबले काफी करीबी होंगे. हमें पता है कि भारतीय टीम शानदार है, खासकर अपनी धरती पर उसे हराना काफी कठिन है. यह रोमांचक चुनौती होगी. हम भी अच्छे फॉर्म में हैं. इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सीरीज को 2- 0 से हराया है. (भाषा इनपुट के साथ )