IND vs ENG: बेयरस्‍टो को टीम से बाहर किए जाने पर भड़े माइकल वॉन, कहा- द‍ुनिया का दिमाग खराब है

IND vs ENG: बेयरस्‍टो को टीम से बाहर किए जाने पर भड़े माइकल वॉन, कहा- द‍ुनिया का दिमाग खराब है


जॉनी बेयरस्‍टो श्रीलंका दौरे पर इंग्‍लैंड टीम का हिस्‍सा थे (फोटो साभार-@jbairstow21)

भारत और इंग्‍लैंड (India vs England) के बीच अगले महीने से चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इंग्‍लैंड ने शुरुआती दो टेस्‍ट मैचों से जॉनी बेयरस्‍टो को टीम से बाहर कर दिया है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 27, 2021, 10:05 AM IST

नई दिल्‍ली. भारत और इंग्‍लैंड (India vs England) के बीच अगले महीने से चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. शुरुआती दो टेस्‍ट चेन्‍नई में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी के दो मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. शुरुआती दो मैचों के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. इंग्‍लैंड के अपने अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज जॉनी बेयरस्‍टो (jonny bairstow) को शुरुअती दो टेस्‍ट से बाहर कर दिया है, जिसके बाद इंग्‍लैंड मैनेजमेंट की काफी आलोचना हो रही है. पूर्व इंग्लिश कप्‍तान माइकल वॉन ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसी टीम को देखकर दुनिया का दिमाग खराब है.

बेयरस्‍टो ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ खत्‍म हुई 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे. कहा जा रहा है उन्‍हें शुरुआती दो टेस्‍ट से बाहर रखना इंग्‍लैंड एवं वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड की खिलाड़ियों को व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बीच आराम देने की नीति का हिस्‍सा है. इंग्‍लैंड को इस साल 17 टेस्‍ट और टी20 वर्ल्‍ड कप खेलना है.

नासिर हुसैन ने भी उठाए सवाल
हालांकि वॉन बेयरस्‍टो को बाहर किए जाने से काफी नाराज हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर पोस्‍ट शेयर करके कहा कि इंग्‍लैंड की शीर्ष 3 का इकलौता ऐसा खिलाड़ी, जो उपमहाद्वीप की पिचों पर काफी अच्‍छी तरह से खेलता है, उसे दुनिया की बेहतरीन टीम के खिलाफ शुरुआती दो टेस्‍ट मैचों में आराम दिया गया है. यह सोचकर दुनिया का दिमाग खराब है.यह भी पढ़ें : 

सीए ने आईसीसी से कहा, भारतीय क्रिकेटरों पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों की पहचान नहीं हो सकी

KXIP से रिलीज किए जाने के बाद मैक्‍सवेल ने खेली तूफानी पारी, 9 चौके और 1 छक्‍का लगाकर बनाए 66 रन

बेयरस्‍टो को बाहर किए जाने से इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान नासिर हुसैन भी भड़के हुए हैं. उनका मानना है कि चयनकर्ताओं ने गलती की है. उनका कहना है कि इस फैसले पर फिर से सोचा जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि आपको इस दौरे पर रोटेशन या आराम देने पर ध्‍यान देना चाहिए या फिर बड़ी सीरीज के पहले दो मैचों को ध्‍यान में रखकर अपनी सबसे बेहतरीन टीम का चयन करना चाहिए.








Source link