नुमान अली ने क्विंटन डीकॉक और डीन एल्गर को आउट किया (फोटो क्रेडिट: एपी)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में नुमान अली ने डेब्यू किया और उनके पहले शिकार मेहमान टीम के कप्तान क्विंटन डीकॉक बने
- News18Hindi
- Last Updated:
January 27, 2021, 12:43 PM IST
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. हालांकि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाए. टीम ने शुरुआती 9 विकेट 195 रन पर ही गंवा दिए थे. साउथ अफ्रीका की पहली पारी 220 रन पर ही सिमट गई. मेहमान टीम की तरफ से डीन एल्गर ने सर्वाधिक 58 रन बनाए.
डीकॉक और एल्गर बने नुमान के शिकार
नुमान अली ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 38 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने एल्गर को बाबर आजम के हाथों कैच आउट करवाया और फिर कप्तान क्विंटन डीकॉक को 15 रन पर इमरान बट के हाथों कैच आउट करवा दिया. डीकॉक नुमान अली के टेस्ट क्रिकेट में पहले शिकार बने.यह भी पढ़ें :
IPL 2021: स्कॉट स्टायरिस बोले- अगर मैक्सवेल के लिए कोई 10 करोड़ देता है तो दोबारा सोचना चाहिए
ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत से डरे इंग्लैंड के कोच, अपनी टीम को दी बड़ी सलाह
पहली पारी में अगर पाकिस्तान की भी बात करें तो साउथ अफ्रीका के अटैक के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज भी लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं. मेजबान ने अपने चार बड़े विकेट महज 27 रन ही गंवा दिए. पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले बाबर आजम महज 7 रन ही बना पाए. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान पांचवें और छठे स्थान पर है.