नया घर तलाश रहे Rishabh Pant, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद

नया घर तलाश रहे Rishabh Pant, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आजकल नए घर की तलाश कर रहें हैं. ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत के हीरो रहे पंत ने ट्वीट कर अपने फैंस से नए घर के लिए सुझाव मांगा है. 

परिवार ने की नया घर लेने की जिद

ऋषभ पंत (Rishbah Pant) ने बताया कि जब से वे ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर घर लौटें हैं, तभी से उनके घर वालों नया घर लेने की जिद शुरू कर दी है. पंत ने ट्वीट कर कहा, ‘जब से ऑस्ट्रेलिया से आया हूं घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब. गुड़गांव (Gurgaon) सही रहेगा? और कोई ऑप्शन है तो बताओ.’ पंत के इस ट्वीट के बाद भारत के सभी कोनों से उनके फैंस ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर घर लेने के सुझाव दिए.

 

 

ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद माही के परिवार से मिले पंत

ऋषभ पंत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahender Singh Dhoni) के बड़े फैन हैं और उनकी तुलना अक्सर धोनी के साथ की जाती है. पंत कुछ ही दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद धोनी और उनके परिवार से मिले थे, जिसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने उनके साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. उस तस्वीर में धोनी भी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें- इन स्टार क्रिकेटर्स की Cars देखकर उड़ जाएंगे होश, जानिए किसके पास है सबसे महंगी कार

ब्रिस्बेन टेस्ट के हीरो रहे थे पंत

ऋषभ पंत ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए आखिरी टेस्ट में शानदार जीत दिलाई थी. पंत ने उस मैच की दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. पंत की इस यादगार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की लगातार दूसरी सीरीज जीत थी.    

 





Source link