नाथन लायन को गिफ्ट में दी जर्सी पर ऋषभ पंत ने दिया अजीब ऑटोग्राफ, जिसने देखा वो हंस-हंसकर लोटपोट!

नाथन लायन को गिफ्ट में दी जर्सी पर ऋषभ पंत ने दिया अजीब ऑटोग्राफ, जिसने देखा वो हंस-हंसकर लोटपोट!


ऋषभ पंत का ऑटोग्राफ वायरल, फैंस के हंसकर बुरे हाल! (PC-AP)

नाथन लायन (Nathan Lyon) के 100वें टेस्ट के मौके पर टीम इंडिया ने उन्हें अपनी ओर से जर्सी गिफ्ट की थी जिसपर सभी भारतीय खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ थे. सभी खिलाड़ियों ने अपने असल दस्तखत किये लेकिन ऋषभ पंत ने जर्सी पर चित्र बना डाला, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 28, 2021, 10:49 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन (Nathan Lyon) ने गुरुवार को टीम इंडिया की ओर से मिले स्पेशल गिफ्ट को फैंस के साथ साझा किया. लायन को 100वें टेस्ट मैच के मौके पर टीम इंडिया ने टेस्ट जर्सी गिफ्ट की थी जिसपर सभी भारतीय खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ थे. ब्रिसबेन टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने हाथों से लायन को ये खास तोहफा दिया था. हालांकि अब नाथन लायन ने जैसे ही इस जर्सी की सोशल मीडिया पर पोस्ट की, उसे देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.

दरअसल नाथन लायन की जर्सी पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के दस्तखत भी हैं जो कि फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. पंत ने जर्सी पर ऑटोग्राफ के साथ-साथ एक बच्चे का स्केच भी बनाया है. इस स्केच को देख पंत खुद को बेबी सिटर बताना चाह रहे हैं. बता दें साल 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पंत को बेबी सिटर कहा था और उसके बाद टीम इंडिया का ये खिलाड़ी उनके घर भी गया था.

Sourav Ganguly Health Updates: सौरव गांगुली की फिर हुई एंजियोप्लास्टी, लगाए गए 2 स्टेंट

ऋषभ पंत का ऑटोग्राफ वायरल (साभार-नाथन लायन ट्विटर स्क्रीनशॉट)

बेबी सिटर पंत का जलवा
ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया में बेबी सिटर जरूर कहा जाता है लेकिन ये खिलाड़ी मैदान पर कितना बड़ा मैच विनर है ये उन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट में साबित कर दिया. पंत ने ब्रिसबेन टेस्ट में नाबाद 88 रन बनाकर टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई थी. इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया था. अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती है जिसके खिलाफ उसे 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में भी सभी की नजरें पंत पर रहेगी. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को उसी के घर पर 2-0 से हराकर लौटी है, ऐसे में टीम इंडिया के साथ उसका कड़ा मुकाबला होगा.








Source link