India vs England: चेन्नई की पिच हरी घास से भरपूर, यहां 35 सालों से इंग्लैंड से नहीं हारी टीम इंडिया

India vs England: चेन्नई की पिच हरी घास से भरपूर, यहां 35 सालों से इंग्लैंड से नहीं हारी टीम इंडिया


चेन्नई के चेपक स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

India vs England: चेन्नई के मैदान में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ में से पांच मुकाबले जीते हैं जबकि इंग्लैंड तीन मैच जीतने में सफल रहा है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 28, 2021, 10:01 AM IST

नई दिल्ली. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram stadium) में 5 फरवरी से भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. चेपक स्टेडियम में ‘उचित मात्रा में घास’ के साथ पांच पिचें तैयार की गई हैं. भारतीय टीम प्रबंधन मुकाबले से पहले इन पिचों में से एक का चयन करेगी और उसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि पिच पर कितनी घास छोड़ी जाए. इस स्टेडियम में पिछले साल मार्च में हुए लॉकडाउन के बाद से मैच नहीं हुआ है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि पिच का व्यवहार कैसा होगा.

संयोगवश चेन्नई की पिच पर आखिरी टेस्ट मुकाबला भी भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. 2016 में हुए इस मैच में भारत ने करुण नायर के तिहरे शतक की बदौलत सात विकेट खोकर 759 का स्कोर बनाया था. नायर ( नाबाद 303) के अलावा केएल राहुल ने 199 रनों की पारी खेली थी. इस टेस्ट में 1443 रन बने थे और सिर्फ 27 विकेट ही गिरे. भारत ने यह मैच पारी और 75 रनों से जीता था. इससे पहले इस स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 387 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक किया था. सचिन तेंदुलकर की शतक की बदौलत भारत ने यह टेस्ट छह विकेट से जीता था. इस पिच पर टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जाएंगे. एक बार फिर से पिच के बल्लेबाजी के अनूकूल और धीमा होने की संभावना है.

ऑस्ट्रेलिया की पिचें उछाल भरी, सपाट और बल्लेबाजी के लिए अच्छी थीं, लेकिन चेन्नई का विकेट स्वभाव से धीमा होगा. एक सूत्र ने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि चेन्नई के विकेट में पहले की तुलना में अधिक घास है. कोविड-19 के कारण यहां कोई मैच नहीं हुआ और विकेट पर ताजा घास है. हालांकि पिच पर घास का मतलब यह नहीं है कि गेंद सीम होगी. पिच धीमा भी हो सकता है क्योंकि यहां लंबे समय से क्रिकेट मैच नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें:ENG vs IND: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत ‘ए’ से भिड़ेगी कोहली की टीम

IPL 2021: आईपीएल में नहीं खेलना चाहता इंग्लैंड का यह विस्फोटक बल्लेबाज

चेन्नई के मैदान में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ में से पांच मुकाबले जीते हैं जबकि इंग्लैंड तीन मैच जीतने में सफल रहा है. एक मैच ड्रॉ पर छूटा है. आखिरी बार इंग्लैंड को इस मैदान पर 1985 में जीत मिली थी. भारत को आखिरी बार इस मैदान पर पाकिस्तान ने 1999 में हराया था. उस मैच में सचिन तेंदुलकर की साहसिक पारी के बावजूद भारत यह मैच नाटकीय तरीके से 12 रनों से हार गया.








Source link