Triumph ने भारत में Speed Triple 1200 RS बाइक लॉन्च की, जानिए कीमत और फीचर्स– News18 Hindi

Triumph ने भारत में Speed Triple 1200 RS बाइक लॉन्च की, जानिए कीमत और फीचर्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी Triumph ने भारत में अपनी Speed Triple 1200 RS बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस बाइक के दो वेरिएंट R और S के नाम से लॉन्च किया है. जिनकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.95 लाख रुपये है आपको बता दें Triumph ने सबसे पहले Speed Triple बाइक को 1994 में लॉन्च किया था. जिसके बाद कंपनी ने इस बाइक का सेकेंड जेनरेशन मॉडल 2005 में लॉन्च किया. वहीं Triumph ने 2018 में Speed Triple 1050 वर्जन लॉन्च किया. जिसको अपडेट करके कंपनी ने एक बार फिर 2021 में Speed Triple 1200 RS के नाम से पेश किया है.   

Speed Triple 1200 RS का इंजन-  Triumph ने इस बाइक में 1160cc का इंजन दिया है. जो कि 180Ps की पावर और 125Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस बाइक के 2018 के वर्जन की बात करें तो Speed Triple 1050 का इंजन 150Ps की पावर और 117Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV को लॉन्च हुए एक साल पूरा हुआ , जानिए कितनी यूनिट हुई सेल

Triumph Triple 1200 RS के फीचर्स- इस बाइक में Triumph ने स्टली ट्रेलिस की जगह एल्युमिनियम का फ्रेम दिया है. जो इस बाइक का ज्यादा मजबूती प्रदान करता है. वहीं बाइक में कंपनी ने नया सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम दिया है. यदि इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो आपको इसमें Brembo Stylema यूनिट्स दी गई है. इसके साथ ही बाइक में आपको कॉर्नेरिंग ABS, व्हीली और स्लाइड कंट्रोल के साथ ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद डिजाइन करें अपने लिए हेलमेट और टी-शर्ट, यहां देखें प्रोसेस

Triumph Triple 1200 RS के मॉर्डन फीचर्स- इस बाइक में आपको नया टीएफटी स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जो फुली डिजिटल होगा. इसके अलावा इसमें GoPro कंट्रोल फीचर भी इंटीग्रेट किया गया है. नई बाइक में MyTriumph कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया गया है. वहीं इस बाइक का वजन 2018 के मॉडल की अपेक्षा 10 किलोग्राम कम किया गया है.





Source link