अगले महीने भारत में रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है.
बीसीसीआई इस बात को लेकर दुविधा में है कि विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में किसका आयोजन किया जाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 29, 2021, 4:33 PM IST
‘द हिन्दू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तर्ज पर रणजी ट्रॉफी का आयोजन कर सकता है जिसमें प्रत्येक टीम छह शहरों में पांच लीग मैच खेलेगी. यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल से पहले नॉकआउट होगा या नहीं. आईपीएल का आयोजन अप्रैल-मई में होगा. ऐसे में बीसीसीआई के पास बहुत कम समय है.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कई राज्य संघों ने कहा कि उन्हें रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के बीच अपने पसंदीदा विकल्प के रूप में चुनने के लिए बोर्ड सचिव जय शाह से कॉल आई थी. मुंबई और ओडिशा क्रिकेट संघ ने समय के अभाव का हवाला देकर विजय हजारे टूर्नामेंट के आयोजन को अपना समर्थन दे रहे हैं. दूसरी ओर आंध्र प्रदेश रणजी के आयोजन के पक्ष में है. कोरोना संकट के बीच इस साल भारत के पहले घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 10 जनवरी से हुई थी और इसका फाइनल 31 जनवरी को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:India vs England: इंग्लैंड के कोच का बड़ा बयान, कहा-जॉनी बेयरस्टो को टीम से बाहर रखने का फैसला बिलकुल सही
IND VS ENG: इंग्लैंड के खेमे में जसप्रीत बुमराह का खौफ, कहा- उनके खिलाफ तैयारी करना बेहद मुश्किल
दूसरी ओर इंग्लैंड दौरे के साथ ही करीब एक साल बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा.