PAK VS SA: फवाद आलम बने पाकिस्तान की जीत के हीरो, कराची टेस्ट में हारा साउथ अफ्रीका (फोटो साभार-एपी और शोएब अख्तर इंस्टाग्राम)
पाकिस्तान ने कराची टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, पहली पारी में शतक ठोकने वाले फवाद आलम (Fawad Alam) को मिला मैन ऑफ द मैच. जीत के बाद शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कह दी बड़ी बात
- News18Hindi
- Last Updated:
January 29, 2021, 5:07 PM IST
शोएब अख्तर ने फवाद आलम की बल्लेबाजी को बेजान बताया. साथ ही शोएब अख्तर ने कहा कि फवाद बल्लेबाजी करते हुए बिलकुल अच्छे नहीं लगते और उनकी कोई क्लास भी नहीं है. हालांकि शोएब ने फवाद आलम को दिमागी तौर पर बेहद मजबूत खिलाड़ी करार दिया.
पाकिस्तान की जीत पर क्या बोले शोएब अख्तर ?
शोएब अख्तर ने वीडियो में कहा, ‘सवा 3 दिन में पाकिस्तान ने टेस्ट मैच खत्म कर दिया. पाकिस्तान ने जबर्दस्त जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया. पाकिस्तान की ओपनिंग दोनों पारियों में खराब रही लेकिन अजहर अली और फवाद आलम, जो बिना तकनीक के खेलता है उसकी वजह से आप मैच में वापस आए. तीसरी पारी में पिच थोड़ा ऊपर-नीचे रही लेकिन यही पाकिस्तान को चाहिए था.’शोएब अख्तर एक बार फिर बोले कि फवाद आलम के साथ ज्यादती की गई, उन्हें इतने सालों तक पाकिस्तानी टीम में नहीं चुना गया. शोएब ने कहा, ‘फवाद आलम ने अब खुद को साबित कर दिया है. फवाद ने 8 टेस्ट में 3 शतक ठोक दिये हैं.’
यह भी पढ़ें:
India vs England: इंग्लैंड के कोच का बड़ा बयान, कहा-जॉनी बेयरस्टो को टीम से बाहर रखने का फैसला बिलकुल सही
IND VS ENG: इंग्लैंड के खेमे में जसप्रीत बुमराह का खौफ, कहा- उनके खिलाफ तैयारी करना बेहद मुश्किल
नुमान अली को बूढ़ा होने पर क्यों मौका दिया?
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिराने वाले स्पिनर नुमान अली के देरी से सेलेक्शन पर भी अख्तर ने सवाल खड़े किये. अख्तर ने कहा कि नुमान को मौका देने में चयनकर्ताओं ने बहुत बड़ी गलती कर दी. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका पर जबर्दस्त जीत की और यही उनसे चाहिए. शोएब ने साथ ही ये भी कहा कि ऊपर के चार बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है, क्योंकि फवाद आलम हमेशा नहीं बचा पाएंगे.