T10 League: एविन लुईस ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, सिर्फ 9 गेंदों में बना डाले 50 रन!

T10 League: एविन लुईस ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, सिर्फ 9 गेंदों में बना डाले 50 रन!


एविन लुईस ने मराठा अरेबियंस के गेंदबाज मुख्तार अली की जमकर धुनाई की. पांचवां ओवर फेंकने आये मुख्तार के एक ही ओवर में एविन लुईस ने 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. एविन लुईस ने मुख्तार की पहली दो गेंदों पर छक्का लगाया, इसके बाद मुख्तार की तीसरी गेंद पर एविन लुईस ने 2 रन बनाए. इसके बाद लुईस ने अगली तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 5 ही ओवर में जीत लिया. लुईस ने मुख्तार के ओवर में 33 रन बटोरे. (साभार-एविन लुईस इंस्टाग्राम)





Source link