ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को
जस्टिन लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जस्टिन लैंगर (Justin Langer) से खुश नहीं है क्योंकि वह छोटी छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बदलता रहता है.
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों प्रारूपों में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे. रिपोर्ट में कहा गया, “ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही. वे छोटी छोटी चीजें पकड़ने के उनके स्वभाव और मूड में पल पल बदलाव से तंग आ चुके हैं.”
इसमें कहा गया, “कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा मीनमेख निकालते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिये कि कहां गेंदबाजी करनी है.” लैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है.
यह भी पढ़ें:हरभजन सिंह इस भारतीय बल्लेबाज से बेहद प्रभावित, कहा-हमेशा रखूंगा ऑल-टाइम XI में
कभी खाना खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ सेलेक्शन
उन्होंने कहा कि यह गलत है. कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है. खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है. मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता. मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता. वह गेंदबाजी कोच का काम है. उन्होंने कहा कि मैं यह सब भी नहीं करता. इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता. अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिए. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बेहतर लगते हैं.