ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया, जिताया था ब्रिसबेन टेस्ट. (साभार-AP)
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में केन विलियमसन नंबर 1 पोजिशन पर बरकरार, विराट कोहली छठे नंबर पर
- News18Hindi
- Last Updated:
January 30, 2021, 4:41 PM IST
ऋषभ पंत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 274 रन बनाए. पंत का बल्लेबाजी औसत 68.50 रहा और उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. पंत के दोनों अर्धशतकों ने भारत की सीरीज जीत में योगदान दिया. पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराया और उसके बाद ब्रिसबेन में उन्होंने नाबाद 89 रन बनाकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई. हालांकि इन पारियों से उनकी टेस्ट रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ. पंत के पास अब इंग्लैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर टॉप 10 में जगह बनाने का अच्छा मौका है.
केन विलियमसन नंबर 1 पर कायम
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन (919 अंक) बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद स्टीव स्मिथ (891 अंक) और मार्नस लाबुशेन (878 अंक) की ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी का नंबर आता है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 823 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं.T10 League में बल्लेबाजी कर रहे थे कायरन पोलार्ड और फैल गई मौत की झूठी खबर!
गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग
गेंदबाजों में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (760 अंक) और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (757 अंक) आठवें और नौवें स्थान पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) शीर्ष पर कायम हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (839 अंक) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर (835 अंक) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. रविंद्र जडेजा (419 अंक) और अश्विन (281 अंक) आलराउंडरों की लिस्ट में तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार हैं. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (427 अंक) आलराउंडरों की सूची में टॉप पर हैं.