IND VS ENG: जोस बटलर ने कहा- बड़े खिलाड़ी हर सीरीज नहीं खेल सकते (फोटो-जोस बटलर इंस्टाग्राम)
IND VS ENG: जोस बटलर (Jos Buttler) बोले-परिवार से दूर रहकर होटलों में बंद रहना मुश्किल, हर सीरीज में खेलना नामुमकिन
- News18Hindi
- Last Updated:
January 30, 2021, 6:20 PM IST
बटलर का पूरा ध्यान आगामी सीरीज पर है . वह आखिरी दो मैचों से बाहर रहकर सीमित ओवरों के चरण के लिये वापसी कर सकते हैं चूंकि बेयरस्टॉ तीसरे टेस्ट में टीम से जुड़ेंगे . बटलर ने कहा ,’ यह वाकई चुनौती है लेकिन दुनिया भर में लोग कठिन हालात से जूझ रहे हैं . महामारी में लोगों की दुनिया पलट गई . हम किस्मतवाले हैं कि क्रिकेट खेल पा रहे हैं . वह काम कर रहे हैं जिससे हमें प्यार है .’ उन्होंने कहा ,’ अपने परिवार से दूर रहना , क्वारंटीन रहना और होटलों में बंद रहना कठिन है . ईसीबी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए रोटेशन नीति अपनाई है.’ उन्होंने कहा ,’कई बार झुंझलाहट भी होती है क्योंकि आप हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं लेकिन बायो बबल में इतना लंबा समय बिता पाना संभव नहीं है .’ बटलर ने स्वीकार किया कि इस समय वह अल्पकालिन लक्ष्य लेकर ही चल रहे हैं .उन्होंने कहा ,’ आपको अपना पूरा ख्याल रखना होगा . अल्पकालिन लक्ष्य अहम है क्योंकि भविष्य में काफी अनिश्चिततायें हैं .’
आईपीएल से टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी होगी-बटलर
जोस बटलर ने कहा कि इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर निजी तौर पर उनके लिये आईपीएल तैयारी का अच्छा मंच होगा . उन्होंने कहा कि मार्च में होने वाले पांच टी20 मैचों से भी टीम को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा ,’ आईपीएल से पिचों को समझने में मदद मिलती है . इसके अलावा इसमें अधिकांश क्रिकेटर खेलते हैं तो उनके खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अनुभव मिल जाता है . मसलन अगर आपने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पहले नहीं खेला हो तो दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसका एक्शन काफी अलग है .’