दिग्विजय सिंह ने अब राष्ट्रपति पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, मोदी के दशक के पहले बजट को स्वर्णिम बनाने के आह्वान पर उन्होंने कहा कि हर चीज को इवेंट बनाने की इनकी आदत है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 30, 2021, 9:43 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, मोदी के दशक के पहले बजट को स्वर्णिम बनाने के आह्वान पर उन्होंने कहा कि हर चीज को इवेंट बनाने की इनकी आदत है. वर्ष की शुरुआत कैसी हुई सब देख रहे हैं.
हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार- दिग्विजय
गणतंत्र दिवस पर हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दीप सिंधु को लाल किले तक ट्रैक्टर ले जाने की इजाजत जानबूझकर दी गई. कैसे वो लाल किले के बड़े और लोहे के दरवाजे खोलकर ऊपर चला गया? यह सब प्रयोजित है. एक शांतिपूर्ण सत्याग्रह का बेमिसाल उदाहरण देखने को मिला है. गांधी वादी प्रदर्शन के खिलाफ सुनियोजित षडयंत्र था. दीप सिंधु को आगे लाकर इसे बदनाम करने का प्रयास किया गया.सिंधु बॉर्डर की घटना भी प्रायोजित
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हुई सिंघु बॉर्डर की घटना भी पूरी तरह से प्रायोजित है. पहले राकेश टिकैत के गाजीपुर में आंदोलन और फिर सिंघु बॉर्डर पर भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस के साथ आए थे. सरकार पुलिस का उपयोग कर रही है यह निंदनीय है. मध्य प्रदेश में नारा है, जब-जब शिवराज डरता है पुलिस को आगे करता है, यहां पर मोदी अमित शाह डरते हैं पुलिस को आगे करते हैं.