उज्जैन के पुलिसवाले ने BJP अध्यक्ष का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अब Viral Video से हो रही फजीहत

उज्जैन के पुलिसवाले ने BJP अध्यक्ष का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अब Viral Video से हो रही फजीहत


Ujjain VIral Video News: माधव नगर के टीआई ने बीजेपी अध्यक्ष के पैर छूकर लिया आशीर्वाद.

Ujjain Viral Video: उज्जैन के माधव नगर टीआई दिनेश प्रजापत ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पैर छुए, तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे लेकर कांग्रेस ने पुलिस मुखिया से भी सवाल किए हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 31, 2021, 2:18 PM IST

उज्जैन. मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन के एक पुलिसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के नेता के पैर छूता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो बता रहे हैं. उज्जैन के वायरल वीडियो में माधव नगर के टीआई प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. गौरतलब है कि वीडी शर्मा शनिवार को नगर निकाय चुनाव व जिला अध्यक्षों की मीटिंग में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे. इस दौरान वर्दी को शर्मसार करता यह वीडियो सामने आया.

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर केके मिश्रा ने ट्वीट किया. उन्होंने पूछा- “DGP साहब, उज्जैन माधव नगर TI दिनेश प्रजापत, जो शनिवार को उज्जैन पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा की आगवानी में वर्दी में पैर छू रहे हैं, नेताजी उन्हें देख भी नहीं रहे है! प्रजापति जी से प्रजा क्या उम्मीद रखे, इन पर कोई कार्यवाही होगी?” टीआई दिनेश प्रजापत के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर निशाना साधते दिख रहे हैं.

राहुल गांधी पर बरसे शर्माइससे पहले उज्जैन पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हमला बोला. हाल ही में शशि थरूर और पत्रकारों पर एफआईआर को लेकर उठे सवाल पर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी, शशि थरूर और उनके साथी नेता अराजकतत्वों के मार्गदर्शक और देशद्रोही ताकतों को संरक्षण देने वाले हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी.








Source link