जानें टाटा Altroz iturbo और Hyundai I20 turbo कौन है बेहतर कार, दमदार हैं इंजन और परफॉर्मेंस– News18 Hindi

जानें टाटा Altroz iturbo और Hyundai I20 turbo कौन है बेहतर कार, दमदार हैं इंजन और परफॉर्मेंस– News18 Hindi


टाटा मोटर्ज़ (Tata Motors) ने हुंडई i20 टर्बो (hyundai i20 turbo) के मुकाबले भारत में अल्ट्रोज़ iturbo (Altroz iturbo) को लॉन्च किया. इससे पहले आप इन दोनों में से किसी कार की बुकिंग करें हम आपको हुंडई i20 टर्बो और अल्ट्रोज़ iturbo कीं तुलना कर के बताते है कि दोनो में से कौन सी कार ज़्यादा बेहतर हैं.  हुंडई i20 टर्बो और अल्ट्रोज़ iturbo के लेंथ में केवल 5mm का अंतर है जहां हुंडई i20 टर्बो कि लंबाई 3995mm हैं तो अल्ट्रोज़ iturbo  की लंबाई 3990mm हैं. दोनो कारों की विड्थ एक समान हैं जो कि1755mm हैं, हुंडई i20 टर्बो की हाइट 1505mm हैं तो टाटा अल्ट्रोज़ iturbo की हाइट 1523mm हैं. हुंडई i20 टर्बो का wheelbase 2580mm है तो टाटा अल्ट्रोज़ iturbo ka 2501mm हैं. हुंडई i20 टर्बो का बूटस्पेस 311लीटर हैं तो टाटा अल्ट्रोज़ iturbo का 340लीटर हैं.

दोनो कार का व्हील साइज एक समान 16-16-इंच का ही है.  आपने देखा कि tata altroz ने कुल मिलाकर ओवरऑल डायमेंशन में कोई खास बदलाव नहीं किया है, हालांकि बूटस्पेस और हाइट में हुंडई i20 टर्बो को पीछे छोड़ दिया लेकिन व्हीलबेस के मामले में हुंडई i20 टर्बो ने  2580mm व्हीलबेस के साथ टाटा अल्ट्रोज़ iturbo को पछाड़ रही है .

इंजन और परफॉर्मेस

हुंडई i20 टर्बो का इंजन 1.0 लीटर टर्बो GDi हैं तो  टाटा अल्ट्रोज़ iturbo का 1.2 लीटर टर्बो, हुंडई i20 टर्बो की डिस्पलसमेंट 998cc है, हुंडई i20 टर्बो की मैक्स पॉवर 118.36bhp/6000rpm तो टाटा अल्ट्रोज़  iturbo की 109bhp/5000rpm, हुंडई i20 टर्बो  ka मैक्स  टार्क 171.62Nm/1500-4000rpm है तो टाटा अल्ट्रोज़  iturbo की 140Nm/1500-5000rpm है. हुंडई i20 टर्बो का ट्रासनमिशन  6-speed iMT/7-speed DCT है तो टाटा अल्ट्रोज़  iturbo की 5-speed मैनुअल है.

अगर आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार चाहिए तो हुंडई i20 टर्बो एकमात्र चुनाव हो सकती हैं. अगर आप शिफ्टर टर्बो कार देख रहे है तो हुंडई i20 टर्बो को न चुने क्योंकि इसमें ये iMT के साथ बुरी तरह नाकाम रही हैं. 5-स्पीड  मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ टाटा अल्ट्रोज़  itrubo सुरक्षा के नज़रिए में भी सफल रही हैं.

टाटा अल्ट्रोज़  iturbo तीन ट्रिम्स XT, XZ, XZ PLUS में उपलब्ध है. टाटा अल्ट्रोज़  iturbo XZ Plus का नया टॉप मॉडल स्पेक ट्रिम हैं जो लैदर सीट्स, iRA कनेक्टेड फीचर, वियरेबल key, रियर फोग लैंप्स, आदि के साथ मार्केट में उतारी गई हैं. इतना ही नहीं टाटा अल्ट्रोज़  iturbo में स्पोर्ट्स मोड, हरमन ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग की व्यवस्था भी दी गई है.

Hyundai i20 टर्बो iMT सिर्फ दो ट्रीम्स में ही आई हैं SPORTS और ASTA,  asta टॉप-स्पेक केवल  DCT ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध हैं. ये 10.25 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट्स, बोस ऑडियो सिस्टम आदि जैसी सुविधाओं के साथ उपलब्ध है.





Source link