तमिलनाडु के स्पिनर आर साई किशोर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छाए (फोटो-साईं किशोर इंस्टाग्राम)
तमिलनाडु के स्पिनर आर साई किशोर (R Sai Kishore) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए
- News18Hindi
- Last Updated:
February 1, 2021, 2:47 PM IST
आर साईं किशोर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले 8 मैचों में 8 विकेट झटके. लेकिन उनकी इकॉनमी रेट कमाल की रही. साईं किशोर ने प्रति ओवर महज 4.82 रन दिये, जो कि एक स्पिनर के लिए कमाल है. साईं किशोर की बड़ी बात ये है कि उन्होंने हर बार पावरप्ले में गेंदबाजी की. बतौर स्पिनर पावरप्ले में गेंदबाजी करना कितना कठिन होता है ये हर फैन जानता होगा.
साईं किशोर की कमाल गेंदबाजी
आर साईं किशोर ने फाइनल मैच में बड़ौदा के खिलाफ कोई विकेट नहीं लिया लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन दिये. इस दौरान साईं किशोर ने मेडन ओवर भी फेंका. साईं किशोर ने सिर्फ इसी टूर्नामेंट में इतनी किफायती गेंदबाजी नहीं की है. बाएं हाथ का ये गेंदबाज पिछले 3-4 साल से सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को प्रभावित कर रहा है. साईं किशोर तमिलनाडु प्रीमियर लीग की खोज हैं, जहां उन्होंने पहले दो सीजन में किसी बल्लेबाज को खुलकर नहीं खेलने दिया. साईं किशोर ने पहले सीजन में 12 और दूसरे सीजन में 17 विकेट चटकाए.IPL में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी बने धोनी, विराट से आगे रोहित
धोनी ने नहीं खिलाया एक भी मैच
आर साईं किशोर की काबिलियत देखते हुए उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2020 के लिए 20 लाख रुपये में खरीदा. हालांकि कप्तान धोनी ने बाएं हाथ के इस स्पिनर को पूरे सीजन में एक भी मौका नहीं दिया. अब साईं किशोर ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन दिखाया है, हो सकता है धोनी इस बार उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करें.