इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार, ‘रविवार को हुए पीसीआर परीक्षण के सभी नतीजे नेगेटिव आए हैं. इंग्लैंड की टीम अब पृथकवास से बाहर है और भारतीय समयानुसार कल दोपहर दो से पांच बजे तक स्टेडियम मे पूर्ण समूह के रूप में अभ्यास करेगी.’ बता दें इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतकर बुधवार को चेन्नई पहुंची थी. इंग्लैंड की टीम के के लिए टीम इंडिया के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज एक बड़ी चुनौती है क्योंकि श्रीलंका के मुकाबले विराट एंड कंपनी काफी मजबूत है. भारतीय टीम पिछले तीन साल में दो बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर आत्मविश्वास से भरी है. भारत ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से हराया. हालांकि इंग्लैंड ने साल 2012 में भारत में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी और रूट की टीम यही कारनामा दोहराना चाहेगी.
दूसरे मैच में दर्शकों की एंट्री
बड़ी खबर ये भी है कि चेन्नई में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच अब फैंस की मौजूदगी में होगा. बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने दूसरे टेस्ट मैच में 50 फीसदी दर्शकों की एंट्री को मंजूरी दे दी है. चेपॉक स्टेडियम की क्षमता 50 हजार है, इसका मतलब ये है कि दूसरा टेस्ट मैच 25 हजार फैंस देख पाएंगे.भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल (भाषा के इनपुट के साथ)