IND vs ENG: सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में Gavaskar को पीछे छोड़ सकते हैं Kohli और Pujara

IND vs ENG: सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में Gavaskar को पीछे छोड़ सकते हैं Kohli और Pujara


नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया (Team India) की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) की नजरें दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी. दरअसल भारत में गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसे में कोहली और पुजारा की कोशिश यही होगी कि वे गावस्कर को पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लें. 

गावस्कर के काफी करीब हैं कोहली, पुजारा

कोहली (Virat Kohli) और पुजारा (Cheteswar Pujara) इंग्लैंड के खिलाफ भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनिल गावस्कर (Sunil Gavaskar) से ज्यादा पीछे नहीं हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भारत में गावस्कर के नाम 22 टेस्ट मैचों में कुल 1331 रन हैं. गावस्कर से अगला नाम गुंडप्पा विश्वनाथ (Gundappa Viswanath) का नाम आता है जिनके नाम पर 17 मैचों में 1022 रन हैं. इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने अबतक कुल 9 टेस्ट मैचों में 843 रन हैं, जबकि पुजारा के नाम इतने ही टेस्ट मैचों में 839 रन हैं. 

पिछली सीरीज में शानदार रहे थे कोहली, पुजारा

इंग्लैंड की टीम पिछली बार 2016 में जब भारत आई थी तो विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने उनके सिर में दर्द कर दिया था. 5 मैचों की सीरीज में कोहली के बल्ले से करीब 110 की शानदार औसत से 655 रन निकले थे, वहीं पुजारा ने भी 401 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भी पुजारा ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं. वहीं कोहली ने भी पहले टेस्ट में 74 रन की अच्छी पारी खेली थी. 

लंबे समय से कोहली, पुजारा के नाम कोई शतक नहीं

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं मारा है. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को कई बार मुश्किल की घड़ी से निकालकर अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दोनों ने एक भी शतक नहीं जड़ा है. कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकत्ता टेस्ट में शतक मारा था, वहीं पुजारा का आखिरी शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.





Source link