IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताई मुंबई इंडियंस की कमजोरी(Aakash Chopra/Instagram)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन IPL 2021 से पहले आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को मुंबई का संतुलन बिगड़ता दिख रहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 1, 2021, 3:31 PM IST
आकाश चोपड़ा ने बताया कि चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट का एक विकल्प ढूंढना होगा. दरअसल मुंबई इंडियंस ने जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल और मिचेल मैक्लेनेघन को रिलीज कर दिया है और उसके स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.
IPL में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी बने धोनी, विराट से आगे रोहित
मुंबई इंडियंस ने बदला तेज गेंदबाजी अटैकआकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ये दिलचस्प है कि मुंबई इंडियंस ने अपना पूरा पेस बॉलिंग अटैक बदल दिया है. मलिंगा रिटायर हो गए हैं और जेम्स पैटिंसन जो कि उनकी जगह टीम में आए थे उन्हें भी मुंबई ने रिटेन नहीं किया. नाथन कूल्टर नाइल और मिचेल मैक्लेनेघन को भी रिलीज कर दिया गया.’ आकाश चोपड़ा ने कहा कि आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस को दो अच्छे तेज गंदबाजों की जरूरत होगी. आकाश ने कहा कि मिचेल स्टार्क एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन शायद मुंबई इंडियंस कुछ कारणों की वजह से उन्हें नहीं खरीदेगी. आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इंडियंस नाथन कूल्टर नाइल को दोबारा कम कीमत पर खरीद सकते हैं. साथ ही मुंबई की नजर कायल जेमिसन और जाय रिचर्डसन पर हो सकती है. अब देखना ये है कि चेन्नई में होने वाली खिलाड़ियों की बोली में मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर दांव लगाती है.