नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की है. शादी के तुरंत बाद से ही ये दोनों अपने अपने कामों में व्यस्त हो गए. अपनी शादी के एक महीने बाद इस दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर ये बात अपने फैंस से शेयर की थी. हालांकि अब धनश्री और चहल एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं.
धवन के साथ दिखे चहल और धनश्री
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इंस्टाग्राम पर एक कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन तस्वीरों में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ साथ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी हैं. दरअसल ये कपल धवन के घर पहुंचे थे और इस सब ने एक दूसरे के साथ वक्त बिताया.
IND VS ENG: टेस्ट सीरीज को लेकर Ian Chappell ने की भविष्यवाणी, Team India को बताया ‘अपराजेय’
धनश्री ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा ‘सूफी नाइट बेस्ट होती हैं अगर आपके पास शिखर धवन जैसा होस्ट हो. इस प्यारी शाम के लिए बहुत धन्यवाद. आप गजब हैं’.
काम की वजह से चहल और धनश्री में थी दूरियां
इससे पहले अपनी शादी को पूरा एक महीना हो जाने पर चहल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर इमोशनल मैसेज शेयर किया है और बताया था की कैसे अभी वो धनश्री से दूर हैं.
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लिखा था, ‘हम दोनों एक दूसरे को और अपने परिवार के सदस्यों को खुशी नहीं दे रहे हैं, लेकिन हम अपने टैलेंट से दोस्तों को और अपने देश को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं’.
उन्होंने लिखा, ‘इस एक महीने की एनिवर्सरी को हम अपना काम करके, एक दूसरे को ज्यादा समझकर और एक दूसरे को गौरवान्वित कर मना रहे हैं. अपने प्यार से जल्द मिलने का इंतजार कर रहा हूं’.