ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित करने से भड़के ग्रीम स्मिथ, कहा-सारी मेहनत बेकार, आर्थिक नुकसान होगा

ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित करने से भड़के ग्रीम स्मिथ, कहा-सारी मेहनत बेकार, आर्थिक नुकसान होगा


AUS VS SA: दौरा स्थगित होने से नाराज क्रिकेट साउथ अफ्रीका (फोटो-ग्रीम स्मिथ इंस्टाग्राम)

ऑस्ट्रेलिया को मार्च में साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दौरा स्थगित कर दिया है.

नई दिल्ली. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की ओर से मंगलवार को कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए टेस्ट दौरा स्थगित करने के फैसले को ‘अत्यंत’ निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इससे उसे ‘गंभीर वित्तीय नुकसान’ होगा. ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 वायरस के प्रकोप के फिर बढ़ने के बाद ‘अस्वीकार्य स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम’ का हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के दौरे को स्थगित कर दिया जिससे वह इस साल आयोजित होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल से लगभग बाहर हो गया. ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने थे.

सीएसए से जारी बयान में उसके क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘हमें सीए के इस फैसले से काफी निराशा हुई है.’ साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘ सीएसए पिछले कुछ सप्ताह से यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा था कि सीए की हर अपेक्षा को पूरा किया जा सके.’ उन्होंने कहा, ‘ यह हमारे लिए बायो-सेफ्टी कैबिनेट (जैव-सुरक्षित) में सबसे लंबा दौरा होने वाला था जिसकी शुरूआत इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होनी थी. ऐसे में आखिरी लम्हों में सीए के इस फैसले के बारे में सुनना काफी निराशाजनक है.’

साउथ अफ्रीका जाना संभव नहीं- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे (Australia vs South Africa) पर तीन टेस्ट मैच खेलने थे. साउथ अफ्रीका में हालांकि कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और इस वायरस का नया प्रकार भी मिला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम प्रमुख निक हॉकले ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में साउथ अफ्रीका का दौरा करना संभव नहीं है. साउथ अफ्रीका में हालांकि कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और इस वायरस का नया प्रकार भी मिला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम प्रमुख निक हॉकले ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में साउथ अफ्रीका का दौरा करना संभव नहीं है.IND VS ENG: पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर की Playing 11 देख चौंक जाएंगे, इन खिलाड़ियों को दी जगह

सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ‘ यह वास्तव में दुखद है कि हमने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की थी. इसके लिए हमने काफी मेहनत की थी लेकिन दौरा निलंबित हो गया.’ उन्होंने कहा, ‘ सीएसए ने इसकी तैयारियों के लिए काफी खर्च किया था और दौरे के निलंबित होने से बड़ा वित्तीय नुकसान होगा.’








Source link