पिता का पुराना VIDEO शेयर कर इमोनशल हुए हार्दिक पंड्या, बोले- यह मुझे रुलाता है

पिता का पुराना VIDEO शेयर कर इमोनशल हुए हार्दिक पंड्या, बोले- यह मुझे रुलाता है


पिता का पुराना वीडियो शेयर कर हार्दिक पंड्या इमोशनल हो गए हैं (Hardik Pandya/Instagram)

हार्दिक पंड्या ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपने पिता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी यादें हार्दिक को रुलाती हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 3, 2021, 10:30 AM IST

नई दिल्ली. भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने पिता हिमांशु पंड्या (Himanshu Pandya) के लिए एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है, जिनका पिछले महीने कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) अक्सर अपने करियर और जिंदगी में अपने पिता की अहमियत का जिक्र करते रहे हैं. दोनों भाइयों के क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले आर्थिक रूप से परिवार ने काफी मुश्किल वक्त देखा है. हिमांशु पंड्या का सूरत में एक कार फाइनेंस का एक छोटा सा कारोबार था. बाद में उन्होंने इसे बंद कर दिया और दोनों बेटों के क्रिकेट करियर के लिए वडोदरा आ गए.

वडोदरा आने के बाद हिमांशु पंड्या ने हार्दिक और क्रुणाल का दाखिला किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में करवा दिया. इसके बाद उनका संघर्ष और बढ़ गया. हार्दिक और क्रुणाल ने जमकर मेहनत की. इन दोनों की मेहनत रंग लाई और दोनों भाइयों को पहले आईपीएल और फिर भारत के लिए खेलने का मौका मिला. हार्दिक अपने पिता ने निधन से बुरी तरह से टूटे हुए हैं. स्टार ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये भी अपने पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी थी. अब मंगलवार को एक बार फिर से हार्दिक ने अपने पिता के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

हार्दिक पंड्या ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपने पिता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी यादें हार्दिक को रुलाती हैं. यह वीडियो 2017 का है, जब हार्दिक ने अपने पिता को एसयूवी गिफ्ट कर सरप्राइज दिया था. इस वीडियो में हिमांशु पंड्या जीप शोरूम हैं और एसयूवी की तारीफ कर रहे हैं. शोरूम का मैनेजर हिमांशु पंड्या के पास आता है और उनसे कहता है कि वह अब इस कार के मालिक है. इस सरप्राइज को देखकर हिमांशु हैरान रह जाते हैं और इमोशनल हो जाते हैं.IND vs ENG: टीम इंडिया ने चेपॉक में शुरू की ट्रेनिंग, फुटवॉली खेलते नजर आए खिलाड़ी- VIDEO

इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक पंड्या ने लिखा है- आप यहां नहीं हो, यह जानकर मुझे रोना आता है! लेकिन आप एक बच्चे की तरह मुस्कुराते हुए, जिसे उसकी कैंडी मिल गई हो, यह देखककर ममैं मुस्कुराता हूं और बहुत खुशी के साथ आपको याद करता हूं. लव यू डेड.

बता दें कि हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड में 2018 के बाद से हार्दिक ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. बैक इंजरी की वजह से हार्दिक टेस्ट क्रिकेट से लंबे वक्त तक दूर रहे हैं. अब वह इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में चुना गया है. वह अभी भी गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं.








Source link