IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर ने कहा, यह लंबा एक साल होने वाला है और फरवरी इसकी सिर्फ शुरुआत है (Jofra Archer/Instagram)
IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर ने कहा, ”यह काफी लंबा साल होगा, हमारे सामने कुछ सीरीजएं हैं और मुझे लगता है कि अगर मैं सभी सीरीज में खेलना चाहता हूं तो काम के बोझ का प्रबंधन जरूरी होगा.”
आर्चर ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड के पहले पूर्ण ट्रेनिंग सत्र के बाद ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”यह काफी मजाकिया है, आज कार्यक्रम देखा, मैं कह सकता हूं कि यह लंबा एक साल होने वाला है और फरवरी इसकी सिर्फ शुरुआत है.” उन्होंने कहा, ”यह काफी लंबा साल होगा, हमारे सामने कुछ सीरीजएं हैं और मुझे लगता है कि अगर मैं सभी सीरीज में खेलना चाहता हूं तो काम के बोझ का प्रबंधन जरूरी होगा.” आर्चर से जब यह पूछा गया कि क्या वह लंबे समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं तो वह हंस दिए.
IND vs ENG: टीम इंडिया ने चेपॉक में शुरू की ट्रेनिंग, फुटवॉली खेलते नजर आए खिलाड़ी- VIDEO
उन्होंने कहा, ”असल में मेरे पास कोई विकल्प नहीं है (हंसते हुए)…. ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि मुझे पता है कि मुझे ब्रेक मिलेगा इसलिए मैं अभी अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं. अगर यह हावी हो गया तो ऐसा कहने में कोई दिक्कत नहीं है.” जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को छोड़कर जाने वालों खिलाड़ियों की आलोचना करने वालों से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए आर्चर ने कहा, ”आलोचना करने वालों ने कभी एक हफ्ता या एक महीनो भी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में नहीं बिताया. एक गोल्फर चार दिन के बाद इससे बाहर चला गया, हम लगभग एक साल से इसका हिस्सा हैं. अंत में इंसान सामाजिक प्राणी होता है और विशेषकर मैं.”उन्होंने कहा, ”अगर आपके लिए मुकाबला अच्छा नहीं रहा या आप अपने क्रिकेट को लेकर अच्छा महसूस नहीं कर रहे तो बचने का कोई रास्ता नहीं है. मैं छह हफ्ते इससे दूर रहा, जोस (बटलर) को इस मैच के बाद ब्रेक मिलेगा, सैम (कुरेन) जा चुका है, वे प्राथमिकता सूची बना रहे हैं, सभी को ब्रेक मिलेगा जिससे कि हम तरोताजा होकर वापसी कर सकें.”
दोनों टीमों के गेंदबाजों में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वाले आर्चर ने संकेत दिए कि अगर इंग्लैंड की टीम दो की जगह तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करती है तो वह छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर सकते हैं. आर्चर ने कहा, ”यह संभवत: टीम के संयोजन पर निर्भर करेगा. अगर तीन तेज गेंदबाज खेलते हैं तो मुझे लगता है कि मैं लंबे स्पैल में गेंदबाजी नहीं करूंगा लेकिन यह चीजों पर निर्भर करेगा. ” आर्चर 13 मिनट की बातचीत के दौरान कई मौकों पर थके हुए, भटके हुए लगे और ऐसा लग रहा था कि कोई ऐसा व्यक्ति जवाब दे रहा है जिसकी मीडिया से बात करने में रुचि नहीं है.