TVS Jupiter ZX के फीचर्स- टीवीएस मोटर ने इस स्कूटी में डिस्क ब्रेक और नई आई-ट्चस्टार्ट तकनीक इस्तेमाल की है. आपको बता दें इससे पहले टीवीएस जुपिटर में कंपनी साइलेंट स्टार्ट फीचर का यूज करती थी. इसके साथ ही टीवीएस जुपिटर में कंपनी ने इंटेलिगो तकनीक का यूज किया है. जो इस स्कूटर की फ्यूल इफिशिएंसी को और बेहतर बनाती है. कंपनी का दावा है कि TVS Jupiter ZX दूसरी स्कूटी के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी.
TVS Jupiter ZX की कीमत- टीवीएस मोटर ने नई TVS Jupiter ZX की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम 72,347 रुपये रखी है. आपको बता दें टीवीएस जुपिटर देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी है. ऐसे में इस नए फीचर्स के साथ पहले के मुकाबले TVS Jupiter ZX अब ज्यादा पावरफुल हो गई है.
TVS Jupiter ZX का इंजन- टीवीएस की इस नई स्कूटी में आपको 110cc का इंजन मिलेगा. जो 7bhp की पावर और 8Nm की टॉर्क जनरेट करता है. इसमें दो राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं जिसमें इको और पावर मोड शामिल हैं. इसके फ्रंट में 220 mm का डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में 130 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है.