क्रिकेट से दूर इस बिसनेस को जमाने में जुटे Mohammed Shami, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

क्रिकेट से दूर इस बिसनेस को जमाने में जुटे Mohammed Shami, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा


नई दिल्ली: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. जहां एक ओर टीम के खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और इस समय वो अपने नए बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं. 

शमी का नया बिजनेस 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को कलाई में चोट लगी थी, जिसके कारण वो इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले दो मुकाबलों से बाहर हैं. इस वक्त को शमी पूरी तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं. 

IND VS ENG: टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने आ रहे हैं Ollie Pope, चोटिल Zak Crawley को किया रिप्लेस

दरअसल शमी (Mohammed Shami) ने नया बिजनेस शरू किया है. वो पीतल के शो पीस का काम कर रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है और इसकी जानकारी फैंस को साझा की. साथ ही उन्होंने अपने नए बिजनेस का प्रमोशन भी किया. 

 

उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘ऑर्डर के लिए पीतल (brass) के नए प्रोडक्ट आ गए हैं. आप हमें shami1194@icloud.com पर DM या mail कर सकते हैं’.

हसीन जहां ने शमी को दिया एक और झटका 

हाल ही में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने ये साफ कर दिया है कि उनके और उनकी बेटी की लाइफ में शमी के लिए कोई जगह नहीं है. दरअसल उन्होंने अपनी बेटी के नाम के आगे अपना सरनेम लगाया है. 

Sachin Tendulkar के बाद भड़का Virat Kohli का गुस्सा, Rihanna को दिया करारा जवाब

हसीन जहां (Haseen Jahan) ने अपने पोस्ट में अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में अपनी बेटी का नाम लिखा है लेकिन उन्होंने शमी का सरनेम ना लिखते हुए अपनी बेटी के नाम के आगे अपना सरनेम लिखा है. 

शमी और हसीन जहां का नहीं हुआ तलाक

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रख रही हैं और सिंगल मॉम की जिम्मेदारी निभा रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है और विवाद कोर्ट में है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है. 

 





Source link