मारुति Alto ने मचाया धमाला! ये है देश की बेस्ट सेलिंग कार, दाम में कम माइलेज में दम…– News18 Hindi

मारुति Alto ने मचाया धमाला! ये है देश की बेस्ट सेलिंग कार, दाम में कम माइलेज में दम…– News18 Hindi


नई दिल्ली. नया साल देश के ऑटो सेक्टर के लिए बेहतर खबरें लेकर आया है, देश में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में तकरीबन 17.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बीते जनवरी महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी कार Alto बेस्ट सेलिंग कार बन कर उभरी है. इस कार को इस साल भी उतना ही पसंद किया जा रहा है जितना इसे पिछले साल पसंद किया गया. यही कारण है कि यह कार साल के पहले महीने में ही देश की बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इस कार कीमत, माइलेज और इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे बेहद कास बनाते हैं.

भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में मारुति की कार Alto ने नंबर वन पर कब्जा किया. जनवरी में मारुति की इस कार की कुल18,260 यूनिट सेल की गई हैं. हालांकि यह आंकड़ा जनवरी 2020 की तुलना में कुछ कम है. हम आपको इसकी कीमत और माइलेज के साथ इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और जनवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में भी बताने जा रहे हैं.

Alto की जनवरी 2021 में 18,2600 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि, जनवरी 2020 में इसे 18,914 ग्राहकों ने खरीदा था. पिछले साल की तुलना में इस जनवरी महीने में इसे 3 फीसदी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है.

कीमत

मारुति ऑल्टो 800 कुल 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है – ऑल्टो 800 का बेस मॉडल एसटीडी है और टॉप वेरिएंट मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई opt s-cng है. Alto की एक्स शोरूम दिल्ली शुरुआती कीमत 2,94800 रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल 4,36300 रुपये का है. मारुति की ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में मौजूद है.

ये भी पढ़ें: Mahindra XUV300 का ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च, जानिए खूबियां और कीमत

स्पेसिफिकेशन और माइलेज

Alto का 796cc 12 वॉल्व, 3 सिलिंडर BS6 पेट्रोल इंजन 35.3 KW पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है. Alto के पेट्रोल वर्जन का माइलेज 22.05 kmpl है. सीएनजी वर्जन में इंजन 30.1 kW पावर और 60 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सीएनजी वर्जन में माइलेज 31.59 किमी/किग्रा है. Alto में ड्युअल एयरबैग, ड्राइवर व कोड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, इमोबिलाइजर, रियर डोर चाइल्ड लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं.





Source link