कोचिंग स्टाफ, नेट गेंदबाजों और अन्य स्टॉफ सहित 36 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की टीम का मंगलवार को पीसीआर परीक्षण कराया गया, जिसके बाद दो मामले पॉजिटिव आए. बोर्ड ने बयान में कहा, ” राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के आगामी दौरे में हिस्सा लेने की तैयारियों में जुटे संभावित खिलाड़ियों और स्टॉफ की टीम का पीसीआर परीक्षण कराया गया, जिसमें मुख्य कोच मिकी आर्थर और खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं.”
kisan Andolan: कौन हैं रिहाना जिनके द्ववीट से भारत में मचा बवाल, क्रिकेट से कैसे है गहरा नाता
आर्थर और थिरिमाने दोनों को कोविड-19 पर सरकार के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है. थिरिमाने ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि वह पॉजिटिव आए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं हैं.
श्रीलंका को इस दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे. बोर्ड ने कहा, ”मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट वेस्टइंडीज के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना ढूंढ रहा है, जिसे 20 फरवरी 2021 से शुरू होना था.”
कोविड-19: बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा एक सप्ताह के लिए स्थगित
ऑकलैंड. बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड का आगामी दौरा कोरोना वायरस से जुड़ी चुनौतियों के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश की टीम अपने इस दौरे में 20 मार्च से एक अप्रैल के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 मैच खेलेगी.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा कि इस दौरे के कार्यक्रम में बदलाव कोविड-19 की वर्तमान चुनौतियों और मेहमान टीम को तैयारियों के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से किया गया. बांग्लादेश का दौरा अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात दिन बाद शुरू होगा.
Kisan Andolan: क्रिकेटर रोहित शर्मा पर भड़कीं कंगना रनौत, सारे क्रिकेटर्स को कहा- धोबी का कुत्ता
बांग्लादेश की टीम का 2019 के बाद यह न्यूजीलैंड का पहला दौरा होगा. तब क्राइस्टचर्च में तीसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले मस्जिद में हमले के बाद दौरा बीच में रद्द करना पड़ा था. दौरे का पहला वनडे ड्यूनेडिन में 20 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद अगले दो वनडे क्राइस्टचर्च (23 मार्च) और वेलिंगटन (26 मार्च) में खेले जाएंगे. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैमिल्टन (28 मार्च), नेपियर (30 मार्च) और ऑकलैंड (एक अप्रैल) में होंगे.