- Hindi News
- Career
- GATE 2021| The GATE Exam Will Start In Two Shifts From Tomorrow, About 9 Lakh Candidates Will Appear In The Examination To Be Held Till February 14
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मुंबई की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) आज यानी 5 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 14 फरवरी तक जारी रहेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंस्टीट्यूट ने एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ने कैंडिडेट्स के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी है,जिनका परीक्षा के दौरान सख्ती से पालन करना होगा।
परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस का करें पालन
- कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।
- बॉडी टेम्प्रेचर 99.4 डिग्री से ज्यादा होने पर अलग कमरे में परीक्षा देनी होगी।
- कैंडिडेट्स को फेस मास्क, ग्लब्स, पर्सनल हैंड सैनिटाइजर, पेन, एडमिट कार्ड,पर्सनल ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल ले जाने की अनुमति होगी।
- एंट्री गेट पर खड़े होने के दौरान रस्सी की कतारों और फर्श के निशान को फॉलो करना होगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा में दो नए विषयों -एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद यह अब कुल 27 विषयों के लिए परीक्षा होगी, जो पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड होगी। इस साल 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें-
CBSE की डेट शीट जारी:बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से; 10वीं की परीक्षा 7 जून और 12वीं की 11 जून को खत्म होगी