India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे ऋषभ पंत, विराट कोहली ने दी हरी झंडी– News18 Hindi

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे ऋषभ पंत, विराट कोहली ने दी हरी झंडी– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में अनुभवी ऋद्धिमान साहा पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को तरजीह दी जायेगी. कोहली ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ऋषभ पंत यह मैच खेलेगा. वह अच्छी लय में है और खेल के सभी पहलुओं पर काफी मेहनत कर रहा है. पंत ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में 89 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सीरीज 2-1 से जीतने में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी.

कप्तान कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में उसका प्रदर्शन भविष्य के लिए उम्मीद बंधाता है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम संयोजन का संकेत देते हुए कोहली ने कहा कि फोकस ऐसे गेंदबाजों पर होगा जो बल्लेबाजी भी कर सकें.

उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बारे में उन्होंने कहा कि उन दोनों का अच्छा तालमेल है. कोहली की गैर मौजूदगी में रहाणे ने ही ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करके ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. कोहली का मानना है कि रहाणे के साथ मैदान के बाहर तालमेल से भी उन्हें मैदान के अंदर रिश्ते में मदद मिली. उन्होंने कहा, ‘मुझे और जिंक्स को हमेशा एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है. मैदान पर यह साफ दिखता है कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं. इसमें मैदान के बाहर का रिश्ता भी अहम है. हम काफी बातचीत करते हैं, एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और यह रिश्ता विश्वास पर टिका है.’

यह भी पढ़ें:

Kisan Andolan: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचा किसान आंदोलन, विराट कोहली बोले-मीटिंग में हुई चर्चा

IND vs ENG: चेन्नई में भारत का पलड़ा है भारी, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

कोहली मैच की परिस्थितियों में हमेशा रहाणे की सलाह लेते रहते हैं. कप्तान ने कहा, ‘वह हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो मैच की विभिन्न परिस्थितियों में सलाह देने की काबिलियत रखता है. हम मैदान पर चर्चा करते हैं कि मैच किस ओर बढ़ रहा है.’ उन्होंने कहा कि टीम योजना पर ध्यान लगाने के साथ मैं उसके पास जाकर कई चीजों पर चर्चा करता हूं ताकि और अधिक स्पष्टता और राय ले सकूं. हम ऐसे ही साथ में काम करते हैं. टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की सफलता का बड़ा कारण यही है.





Source link