इंग्लैंड के पास पास वर्तमान समय के सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण और इस खेल का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है. लेकिन भारतीय टीम को कोहली की वापसी से मजबूती मिली है जो ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश के बाद स्वदेश लौट गये थे. भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में चमत्कारिक प्रदर्शन करके सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि इंग्लैंड की श्रीलंका से 2-0 से क्लीन स्वीप करके यहां पहुंची है. इसलिए इस सीरीज में मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है.
भारत का सामना हालांकि उस इंग्लैंड से है जो पिछले 15 वर्षों में भारत में टेस्ट श्रृंखला (2012) जीतने वाली एकमात्र टीम है. इंग्लैंड के पास रूट के रूप में ऐसा बल्लेबाज है जो जानता है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिनरों का कैसे सामना करना है. श्रीलंका में हाल में दो बड़े शतक बनाकर उन्होंने इसे साबित किया था. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाज रोहित शर्मा के धैर्य और शुभमन गिल की तकनीक की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं. जोफ्रा आर्चर अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे और अगर पुरानी गेंद रिवर्स स्विंग लेती है तो बेन स्टोक्स उसका फायदा उठाना चाहेंगे.
ड्रीम 11: विराट कोहली (कप्तान), जो रूट (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: चेन्नई में भारत का पलड़ा है भारी, आंकड़े दे रहे हैं गवाही
IND vs ENG Podcast: भारत के पास अंग्रेजों से बदला लेने का शानदार मौका, चेन्नई टेस्ट कल से
इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), ओली पोप, डैनियल लॉरेंस, डॉमनिक सिबले, मोईन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और ओली स्टोन.
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, केएल राहुल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.